DCW Chief Swati Maliwal and Naveen jaihind got divorced – स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का हुआ तलाक, DCW अध्यक्ष बोलीं- कई बार अच्छे लोग साथ नहीं रहे पाते, बहुत मिस करूंगी 

नई दिल्ली:

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनके पति नवीन जयहिंद का तलाक हो गया है. मालीवाल ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कई बार अच्छे लोग साथ नहीं रह पाते हैं. मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी. नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी (AAP) के  हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हैं.

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में कहा, “सबसे दुखद पल तब होता है जब आपकी सुखद कहानी का अंत हो जाता है. मेरी हो गई है. मेरा और नवीन का तलाक हो गया है. कई बार बहुत अच्छे लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं. मैं हमेशा उन्हें और हमारा जीवन, जो हम साथ बिता सकते थे, उसे मिस करूंगी।” 

साथ ही उन्होंने कहा, “मैं हर दिन भगवान से प्रार्थना करूंगी कि वे हमें और हमारे जैसे दूसरे लोगों को ताकत दें ताकि इस दर्द को सहन कर सके.’

बता दें, महिलाओं के अधिकारों को लेकर स्वाति मालीवाल काफी सक्रिय रहती हैं. हालही वे बलात्कारियों को छह महीने में फांसी की मांग के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं थीं. इस दौरान उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई थीं. इस पर नवीन जयहिंद ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘स्वाति शेरनी है मुर्दा नहीं मर्दानी है. सोये हुए लोगों को जगाया जाता है पर मुर्दों को जगाने चली है मुर्दे कभी जागते नहीं है. इस जंगल मे जंग जिंदा रहके लड़ी जाती है मरके तो जंग नहीं लड़ी जा सकती. रेपिस्टों को फांसी के लिए 13 दिन से अनशन पर है. मर भी जाएगी तो 13 दिन भी याद नहीं रखेंगे लो.’

 वीडियो: भूख हड़ताल पर स्‍वाति‍ मालीवाल, पीएम को भी लिखी चिट्ठी




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here