करैरा के जंगलों में एक साथ 200 से ज्यादा गायों के पड़े मिले शव,

शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभागीय मुख्यालय से 2 किमी दूर जंगल में एक साथ 200 से ज्यादा गायों के शव पड़े मिले हैं, एक साथ इतनी गायों की मौत किन कारणों से हुई है अज्ञात है, इसे लेकर कोई भी कुछ नहीं समझ पा रहा है, पशुपालन विभाग का दावा है कि यह गाय शहरी क्षेत्र से लाकर छोड़ी गईं हैं, गायों की मौत कैसे हुई, यह जांच से पता चलेगा। जानकारी के मुताबिक करैरा की ग्राम पंचायत जुझाई के सीमा में फोरलेन हाइवे से महज 500 मीटर अंदर पांच-छह जगह मृत गाय पड़ी मिली हैं। सिल्लारपुर पंचायत के सरपंच अरविंद लोधी का कहना है कि हम भी अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि इतनी अधिक गाय अचानक कहां से आ गईं। मरी पड़ी 200 से ज्यादा गायों के पेट से पॉलीथिन कचरा निकल रहा है। इससे अनुमान है कि नगरीय क्षेत्र से इन सभी गायों को गाड़ियों से लाकर किसी ने छोड़ा है। करैरा से 50 किमी दूरी पर यूपी का झांसी महानगर लगा है। वहीं सूचना लगते ही पशुपालन विभाग ने अमला भेजा है। विभाग मामले में जांच करा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here