Dead body not found after death of corona infected, dead body taken in family tractor

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में कोरोना मरीज की मौत हो जाने के बाद उसे शव वाहन ही नहीं मिला.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग (Corona infected) के शव को ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिला तो परिजन बिना पीपीई किट और हैंड ग्लब्स पहने शव को ट्रैक्टर में ले गए. पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है.

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. कोरोना संक्रमित बुजुर्ग (Corona infected) के शव को ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिला तो बिना पीपीई किट (PPE Kit) और बिना हैंड ग्लब्स पहने परिजनों को शव ट्रैक्टर में ले जाने को मजबूर होना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, मामला पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां पर स्वास्थ्य विभाग का अमला तमाशबीन बनकर इस पूरे घटनाक्रम को देखता रहा. इसे पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में हर रोज 12-13 हजार नए मरीज मिल रहे हैं और 150 से अधिक लोगों की मौत हो रही है. सबसे ज्यादा खराब हालात रायपुर के हैं. यहां पर सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 29000 है. कुल पीड़ितों की संख्या हुई 5 लाख 58 हजार 674 है. कोरोना से अब तक प्रदेश में 6083 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अब तक कुल 423591 मरीज रिकवर हुए हैं.

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फ्री लगेगा टीकाछत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी. अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे. केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे. सीएम भूपेश बघेल लगातार कोरोना के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं.

राजधानी रायपुर में ज्यादा हालात खराब हैं. इसलिए मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति निरंतर बनाये रखने के लिये कलेक्टर को एक करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है. इस राशि से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे जाएंगे. छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कलेक्टरों को तात्कालिक आवश्यकतानुसार रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir) और अन्य आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की खरीदारी की अनुमति दी है. उन्होंने बालोद और मुंगेली में आरटीपीसीआर टेस्टिंग लैब की स्थापना की भी मंजूरी दे दी है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here