Deendayal Chalit Rasoi Kendra : 5 रुपये में मिलेगा भरपेट गरमा-गरम खाना, चलती रसोई में हर जगह होगा उपलब्ध

Chalit Rasoi Kendra Madhya Pradesh
Chalit Rasoi Kendra Madhya Pradesh

भोपाल। इतनी महंगाई के दौर में आज सामान्य खाना खाने जाओ तो 100 रुपये थाली से कम में कुछ भी नहीं मिलता। एक चाय भी 7 रुपये में मिलती है। ऐसे में अगर कोई आपको 5 रुपये में खाना दे और वह भी भरपेट तो इसे आप क्या कहेंगे? आप कहेंगे कि यह झूठ है, कोई 5 रुपये में भरपेट खाना कैसे दे सकता है।

Deenadayal Chalit Rasoi Kendra

तो आईए आपको मध्य प्रदेश लेकर चलते हैं। यहां पर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा गरीबों को 5 रुपये में भरपेट भोजन करवाया जा रहा है। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीनदयाल रसोई केंद्र शुरू किया है। इसी का उन्नत वर्जन शनिवार को शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क से दीनदयाल रसोई योजना (Deendayal Rasoi Yojna) के अंतर्गत ‘चलित रसोई केन्द्रों’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Deenadayal Chalit Rasoi Kendra


आपको बता दें कि दीनदयाल रसोई योजना में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरपालिक निगम इंदौर में 4, भोपाल में 3 तथा जबलपुर एवं ग्वालियर में 2-2 चलित रसोई केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं। शेष 12 नगरपालिक निगमों सहित पीथमपुर एवं मण्डीदीप नगरीय निकाय में एक-एक चलित रसोई केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं।

Deenadayal Chalit Rasoi Kendra

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here