deepika padukone-katrina kaif fashion faceoff: जब रणबीर कपूर की एक्स दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ ने पहने एक जैसे कपड़े, तो लोगों का था ऐसा रिएक्शन – deepika padukone-katrina kaif who wore denim better

दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ जुड़ चुका है। ऐसे में दोनों एक्ट्रेसेस जब भी कुछ करती हैं तो उसका सीधा कनेक्शन रणबीर के साथ जुड़ जाता है, इस बार भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड की दो लीडिंग एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) यूं तो खूबसूरती से लेकर अपने स्टाइल स्टेटमेंट तक किसी भी मामले में एक-दूसरे से पीछे नहीं हैं लेकिन इसके बाद भी दोनों के फैंस आपस में इनकी तुलना करने से बाज नहीं आते। जी हां, जैसा कि हम जानते हैं दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ जुड़ चुका है, जिसके बाद हर कोई दोनों के स्टाइल स्टेटमेंट रिपोर्ट कार्ड को तैयार करने में लगा हुआ है।

हालांकि दोनों ही एक्ट्रेसेस काफी वर्सटाइल ड्रेसर हैं जो कभी भी अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना नहीं भूलतीं लेकिन इसके बाद भी इनके स्टाइलिस्ट कभी-कभार ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हमें तब देखने को मिला जब दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ एक बार नहीं बल्कि कई बार एक जैसे अवतार में नजर आईं। जब कार्तिक आर्यन की दोनों रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने पहनी एक जैसी ड्रेस, तो देखती रह गई पब्लिक

NBT

दीपिकापादुकोण

फैशन के मामले में दीपिका पादुकोण का कोई जवाब नहीं है। चाहे वह अपनी फिल्म प्रमोशन्स पर जींस के साथ प्लेन टी-शर्ट पहने हों या फिर रेड कार्पेट पर हैवी गाउन, दीपिका हर समय लाजवाब लगती हैं। दीपिका पादुकोण को फैशन की अच्छी खासी समझ है। वह जब भी घर से बाहर निकलती हैं वह इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि उन्हीं की तरह उनका ड्रेसिंग सेंस भी चर्चा का विषय बने। ऐसा ही हमें तब देखने को मिला जब दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर, एसिड वॉश डेनिम जंपसूट के साथ नजर आईं।

Agolde लेबल के डिज़ाइन किए हुए डेनिम जंपसूट में दीपिका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। यही नहीं, इस ओवरसाइज्ड जंपसूट में स्टाइल का काम कर रही थी कमर से बंधी हुई बेल्ट। हालांकि दीपिका ने स्टाइल के साथ-साथ अपने कम्फर्ट का भी पूरा ध्यान रखा तभी तो अपने लुक को ज्यादा एक्‍सरसाइज न करते हुए दीपिका ने Balenciaga की डिज़ाइन की हुई पिंक हील्स के साथ पेअर किया। मिनिमल मेकअप के साथ डार्क सनग्लासेस, लार्ज ब्लैक Tote उनके इस लुक में कोई कमी नहीं छोड़ रहा था।

NBT

NBT

कटरीना कैफ



कटरीना कैफ ने सेम टू सेम इस ड्रेस को एक इवेंट में पहना था। फुल-स्लीव्स, बड़े कार्गो पॉकेट्स और एक मैचिंग बेल्ट वाले डेनिम जंपसूट में कटरीना हर बार की तरह काफी ग्लैमरस लग रही थीं। दीपिका ने जहां पिंक हील्स के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया वहीं कटरीना ने अपने लुक स्ट्रेपी ब्लॉक हील सैंडल के साथ ड्रेसअप किया हुआ था। यही नहीं, अपने कैज़ुअल लुक को पूरा करने के लिए कटरीना ने मिनिमल मेकअप बेस ग्लॉसी न्यूट्रल लिप्स, हैवी मस्कारा और अपने बालों को अच्छे से स्टाइल किया था।

NBT

वैसे कैज़ुअल आउटिंग के लिए दोनों ही एक्ट्रेस इस बैगी जंपसूट में काफी कमाल की लग रही हैं। दोनों अभिनेत्रियों ने इसे अपने-अपने स्टाइल के साथ कैरी किया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका और कटरीना एक जैसे कपड़े में नजर आईं हो इससे पहले भी दोनों ड्रीम फ्लोरल ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ चुकी हैं। खैर, अब आप हमें बताएं दोनों में से आपको किसका लुक सबसे ज्यादा पसंद आया।

Web Title deepika padukone-katrina kaif who wore denim better(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here