Deepika Padukone-Ranveer Singh: जब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के स्टाइल को किया कॉपी, तो तस्वीरें देख फैंस बोले-कहानी घर-घर की – deepika padukone steal ranveer singh red pantsuit

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे परफेक्ट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से कपल गोल्स देते रहते हैं। हाल ही में हमारे हाथ दीपिका की एक ऐसी तस्वीर लगी हैं जब उन्होंने अपने पति रणवीर के पैंट-सूट को उधार ले लिया।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बी-टाउन के सबसे फैशनेबल कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी क्यूट केमिस्ट्री से सोशल मीडिया पर फैंस को रिझाना नहीं भूलते। वहीं, इन दिनों जब दोनों घर पर हैं और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं तो हमारे हाथ दीपिका की एक ऐसी तस्वीर लगी है जिसमें वो हूबहू अपने पति रणवीर सिंह के स्टाइल को कॉपी करती नजर आईं।

जी हां, रणवीर सिंह से शादी एक बाद दीपिका की वॉर्डरोब में एक नया बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, रणवीर सिंह अपने आउट-ऑफ-द-बॉक्स फैशनसेंस के लिए जाने जाते हैं। वहीं, दीपिका भी आजकल कुछ हटकर स्टाइल कैरी करने से नहीं बचतीं। कभी-कभी तो दीपिका के फैशनसेंस को देखकर ऐसा लगता है कि मानो उन्होंने ने भी अब अपने पति रणवीर सिंह के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि दीपिका को रणवीर सिंह का एक ड्रेसिंग स्टाइल इतना पसंद आ गया कि वो खुद को इसे पहनने से ज्यादा दिन दूर नहीं रख पाईं। भूमि पेडनेकर के वो कपड़े जो फैन्स पर कहर बन टूटे

NBT

दीपिका की लास्ट फिल्म ‘छपाक’ तो आप सभी को याद ही होगी जिसके लिए अभिनेत्री ने काफी जोर-शोर से प्रमोशन किया था। वहीं, अपनी फिल्म के एक इवेंट में उन्होंने जैक्विमस लेबल के डिज़ाइन किए हुए रेड ओवरसाइज़्ड पैंटसूट को पहना था, जिसे शेलीना नैथानी ने स्टाइल किया था। इस रेड पैंट सूट में दीपिका कमाल की लग रही थीं। अपने इस लुक के साथ दीपिका ने मिनिमल मेकअप के साथ गोल्डन हुप्स और मेसी हॉफ हेयर्स को स्टाइल किया हुआ था। वहीं स्पोर्टी नाइकी शूज से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया।

NBT

दीपिका के इस लुक को देखते ही हमारे दिमाग में रणवीर सिंह के स्टाइल की एक तस्वीर साफ हो गई, जिन्होंने अक्टूबर में एक इवेंट को अटेंड करने के लिए Gucci लेबल के थ्री पीस रेड पैंटसूट को पहना था। रणवीर के ओवरऑल लुक की बात करें तो थ्री पीस सूट के साथ स्ट्राइप वाइट शर्ट, ग्रीन टाई के ऑप्शन को चुना। जिसके साथ उन्होंने एक बेरेट कैप, चमकदार गुच्ची लोफर्स और विंटेज चश्मे के साथ एक वाकिंग स्टिक से अपने लुक को कम्पलीट किया। अपनी छोटी ड्रेस से इंटरनेट पर आग लगा रहीं फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर

NBT

NBT

खैर, जो भी हो हमें तो दीपिका-रणवीर का यह अंदाज काफी पसंद आया। ऐसे में अब आप हमें बताइए कि किसने ऑल-रेड आउटफिट को बेहतर तरीके से रॉक किया?

NBT

Web Title deepika padukone steal ranveer singh red pantsuit(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here