Delhi Coronavirus Update: The number of COVID infected patients came down by one and a half thousand

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली (Delhi) में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद डेढ़ हजार से भी नीचे आ गई है. कोरोना की संक्रमण दर 0.27 फीसदी हो गई है. रिकवरी दर 98.06 फीसदी हो गई है. यह अब तक की सबसे बड़ी दर है. दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.22 फीसदी है जो कि अब तक का सबसे निचला स्तर है. सक्रिय मरीजों की संख्या 1436 है और होम आइसोलेशन में 543 मरीज हैं. दिल्ली में शनिवार को समाप्त 24 घंटों में कोरोना के आठ मरीजों की मौत हो  गई और इसके साथ कोरोना से मौतों का कुल आंकड़ा 10,849 हो गया. इन 24 घंटों में 183 नए केस सामने आए  और इसके साथ कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 6,34,956 हो गया.

यह भी पढ़ें

दिल्ली में शनिवार को समाप्त 24 घंटों में 290 मरीज ठीक हो गए. इसके साथ संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए कुल मरीजों की संख्या 6,22,671 हो गई. इन 24 घंटों में 68,967 टेस्ट हुए. टेस्ट का कुल आंकड़ा 1,06,80,731 (RTPCR टेस्ट 42,775 एंटीजन 26,192) हो गया. दिल्ली में अब कोरोना डेथ रेट 1.71 फीसदी है और कन्टेनमेंट जोनों की संख्या 2118 है.

दिल्ली में कोविड वैक्सीनेशन का सिलसिला जारी है. दिल्ली में आज कुल 8774 टीके लगे. लक्ष्य 10,600 टीके लगाने का था. लक्ष्य का 82.49% हासिल किया गया. दिल्ली में शनिवार को 43 वैक्सीनेशन साइटों पर 100 या 100 ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here