- दिल्ली की वीआईपी सीटों पर नजर
- केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हैट्रिक
दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है और शुरूआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, बीजेपी पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. इन सबके बीच दिल्ली की उन सीटों पर लोगों की नजर है, जहां से दिग्गज चुनावी मैदान में उतरे हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया और अलका लांबा सहित 10 वीआईपी सीटों पर दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.
नई दिल्ली
Live-आम आदमी पार्टी के संंयोजक अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं और दूसरे नंबर पर पीछे पीछे चल रही है
नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर मैदान में हैं. केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी से सुनील यादव और कांग्रेस से रोमेश सबरवाल किस्मत आजमा रहे हैं. नई दिल्ली में केजरीवाल को टक्कर देने के लिए कुल 27 उम्मीदवार हैं.
पटपड़गंज
Live-आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं और दूसरे नंबर पर पीछे पीछे चल रही है.
पटपड़गंज सीट से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तीसरी बार इस सीट से चुनाव मैदान में हैं. यहां से बीजेपी के रवि नेगी और कांग्रेस से लक्ष्मण रावत मैदान में है. शुरुआती रुझानों में मनीष सिसोदिया बढ़त बनाए हुए हैं.
चांदनी चौक
Live-आम आदमी पार्टी के प्रहलाद साहनी आगे चल रहे हैं और अलका लांबा पीछे चल रही हैं.
चांदनी चौक विधानसभा सीट से AAP प्रहलाद सिंह साहनी मैदान में उतरे हैं, जिनके खिलाफ बीजेपी से सुमन कुमार गुप्ता और कांग्रेस से अलका लांबा ताल ठोक रही हैं. पिछली बार अलका लांबा आप से और प्रहलाद सिंह साहनी ने कांग्रेस की ओर से यहां चुनाव लड़ा था और अलका चांदनी चौक से विधायक चुनी गई थीं.
कालकाजी
Live- बीजेपी धरमबीर सिंह आगे चल रहे हैं और AAP की आतिशी पीछे चल रही हैं.
कालकाजी विधानसभा सीट पर AAP से आतिशी मैदान में उतरी हैं. यहां से कांग्रेस से शिवानी चोपड़ा, जो कालकाजी से तीन बार विधायक रह चुके सुभाष चोपड़ा की बेटी हैं और बीजेपी से धरमबीर सिंह ताल ठोक रहे हैं.
ग्रेटर कैलाश
Live-आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं और बीजेपी की शिखा राय पीछे चल रही हैं.
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट काफी हाई प्रोफाइल मानी जाती है. यहां से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज, बीजेपी की शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर सिंह पवार मैदान में है. सौरभ भारद्वाज इस सीट से दो बार विधायक बन चुके हैं और हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में है.
बाबरपुर
Live-आम आदमी पार्टी के गोपाल राय आगे चल रहे हैं और बीजेपी के नरेश गौड़ पीछे चल रहे हैं.
बाबरपुर में आम आदमी पार्टी से एक बार फिर से गोपाल राय, भाजपा ने नरेश गौड़ और कांग्रेस ने अन्वीक्षा त्रिपाठी जैन मैदान में है. 2015 में गोपाल राय इस सीट से जीतकर विधायक चुने गए थे.
रजिंदर नगर
Live-आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा आगे चल रहे हैं और बीजेपी के आरपी सिंह पीछे चल रहे हैं.
दिल्ली की रजिंदर नगर विधानसभा सीट काफी हाई प्रोफाइल मानी जा रही है. यहां से आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा, बीजेपी से आरपी सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार रॉकी तुसीद मैदान में है. 2015 में यहां से आम आदमी पार्टी के वजेंद्र गर्ग विधायक चुने गए थे.
ओखला
Live- बीजेपी ब्रह्म सिंह आगे चल रहे हैं और AAP के अमानतुल्ला खान पीछे चल रहे हैं.
शाहीन बाग के आसपास पूरा दिल्ली चुनाव प्रचार सिमटा रहा. शाहीन बाग ओखला विधानसभा सीट के तहत आता है, यहां से आम आदमी पार्टी से अमानतुल्लाह खान, कांग्रेस से पूर्व विधायक और राज्यसभा सांसद रहे परवेज हाशमी तो बीजेपी से ब्रह्म सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मुस्लिम बहुल इस सीट पर 2015 में अमानतुल्लाह खान विधायक चुने गए थे.
बल्लीमरान
Live-आम आदमी पार्टी के इमरान हसन आगे चल रहे हैं और बीजेपी की लता सोढ़ी पीछे चल रही हैं.
मुस्लिम बहुल बल्लीमरान सीट पर मौजूदा मंत्री और पूर्व मंत्री के बीच मुकाबला है. यहां से कांग्रेस के हारुन यूसुफ के सामने AAP से इमरान हसन मैदान में हैं तो बीजेपी से लता सोढ़ी किस्मत आजमा रही हैं. 2015 में AAP से इमरान हसन ने जीत दर्ज किया था.
रोहिणी
Live- आम आदमी पार्टी के राजेशनामा आगे चल रहे हैं और बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता पीछे चल रहे हैं.
रोहणी विधानसभा सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता विजेंद्र गुप्ता मैदान में है. कांग्रेस से सुमेश गुप्ता और AAP से राजेशनामा बंशीवाला मैदान में हैं. 2015 में केजरीवाल की लहर में विजेंद्र गुप्ता जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे.
नजफगढ़
Live- आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं और बीजेपी के अजीत खरखरी पीछे चल रहे हैं.
नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी से कैलाश गहलौत, बीजेपी से अजीत खरखरी और कांग्रेस से साहिब सिंह मैदान में है. 2015 में कैलाश गहलोत ने सबसे कम वोटों से जीतने वाले विधायक बने थे. इसके बाद केजरीवाल सरकार में मंत्री बने थे.
शबूरबस्ती सीट
Live- बीजेपी के एससी वत्स आगे चल रहे हैं और आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन पीछे चल रहे हैं.
दिल्ली की शकूरबस्ती विधानसभा सीट से केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मैदान में हैं, जिनके खिलाफ बीजेपी से डा. एससी वत्स और कांग्रेस से देवराज अरोड़ा उम्मीदवार हैं. 2015 में सत्येंद्र जैन करीब 3000 हजार मतों से जीत दर्ज किए थे.

