
दिल्ली में तेज बारिश के कारण गिरा घर.
नई दिल्ली:
दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) के कई इलाकों में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है. ऐसे में दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में जलभराव भी हो गया है. इस बारिश के कारण आईटीओ के नजदीक स्थित अन्ना नगर में एक घर ढह गया. यह मकान तेज बारिश के कारण ढेह गया और फिर पानी के साथ बह गया.
यह भी पढ़ें
दरअसल, एनडीटीवी के रिपोर्ट मुकेश सिंह सेंगर द्वारा एक ट्वीट के साथ इस घटना का वीडियो शेयर किया गया है. ट्वीट में कहा गया है कि आईटीओ के नजदीक स्थित अन्ना नगर में आज तेज बारिश के कारण एक घर बह गया. हालांकि, घटना के वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था और इस वजह से किसी तरह की जानमान की हानि नहीं हुई है.
दिल्ली के आईटीओ के पास अन्ना नगर में पानी में कई मकान बह गए ,बारिश के पहले न नाले साफ हुए सीवर,इसलिए ये हाल है,राजधानी की इससे बदतर हालत क्या हो सकती है pic.twitter.com/Oq66qV7xD7
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) July 19, 2020
बता दें, दिल्ली में रविवार तड़के सुबह से बारिश हो रही है. इस दौरान आईटीओ, मंटो ब्रिज आदि कई जगहों पर जलभराव भी हो गया. वहीं मौसम विभाग द्वारा भी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.
गौरतलब है कि देशभर के कई राज्यों में मानसून में हो रही बारिशों के कारण बाढ़ आ गई है. बिहार और असम में बारिश के कारण बाढ़ आ गई है. इस वजह से जिला प्रशासन की मदद से लोगों को जलमग्न इलाकों से निकाला जा रहा है. हालांकि, असम में बाढ़ के कारण हालात काफी खराब हैं. असम में बाढ़ की वजह से 100 लोगों की मौत हो चुकी है.

