शराब के नशे में धुत डिप्टी रेंजर और वन रक्षको ने मंदिर परिसर में की तोड़फोड़ मंदिर समिति और ग्राम वासियों में आक्रोश।

बालाघाट के वारासिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत पर्यटक स्थल रमरमा के महादेव मंदिर परिसर में बीती रात वारासिवनी वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर राजेंद्र बिसेन,वनपाल रविंद्र लड़कर,वनपाल राजा मडावी,वनपाल अशोक परते द्वारा शराब के नशे में मंदिर परिसर पहुँचकर जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डिप्टी रेंजर राजेंद्र बिसेन ने अपने सहयोगी 3 वनपाल ने टेबल,कुर्सी,और व्यपार कर रहें दुकानों के पंडालो में जमकर तोड़फोड़ कर वहाँ लगे झंडो और बैनर तोड़कर आग लगा दी और सभी मौके से फरार हो गए।

इस मामले के बाद मंदिर समिति के पदाधिकारीयो और ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। जिन्होने संबंधित वन अमला के खिलाफ़ कठोर कार्यवाही की मांग की है। वही इसकी जानकारी होने पर विधायक विवेक पटेल,विधायक गौरव पारधी,रेंजर छत्रपाल सिंह जाधोंन और थाना प्राभरी मौके पर पहुंचे। जिन्होने घटनाक्रम को सही पाया। फारेस्ट एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और घटना की सत्यता पाए जाने पर पदस्थ डिप्टी रेंजर राजेंद्र बिसेन,वनपाल रविंद्र लड़कर,वनपाल राजा मडावी,वनपाल अशोक परते के खिलाफ़ कठोर कार्यवाही का प्रस्ताव तैयार कर वरिष्ठ अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है। समझा जा रहा है कि डिप्टी रेंजर सहित 4 वन कर्मचारियो के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही हो सकती है।एसडीओ बी आर सिरसाम ने बताया कि मुझे सुचना मिलने पर मैं मौके स्थल पहुँचकर वहाँ मौजूद ग्रामीणों से चर्चा कर घटना स्थल का निरिक्षण किया घटना सही पाई गई है चार वन कर्मियों के खिलाप प्रतिवेदन बनाकर उच्च अधिकारियो को कार्यवाही हेतु भिजवा दिया गया है।

बाइट – बी आर सिरसाम, एसडीओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here