करोड़ों पार्थिव शिवलिंग बनवाने वाले दद्दाजी का देवलोकगमन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत लाखों दद्दा भक्त हुए गमगीन

कटनी। दुनिया भर में अपनी अनूठी शिवभक्ति को लेकर विख्यात गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का आज देर शाम निधन हो गया।

करोड़ों पार्थिव शिवलिंग निर्माण कराने वाले दद्दाजी के मध्यप्रदेश में लाखों भक्त हैं। दद्दाजी ने विलुप्त हो चुकी शिव भक्ति के इस पारायण को जन-जन से जोड़ा। उनके आयोजनों में हर व्यक्ति मिट्टी के शिवलिंग बना कर अभिषेक, पूजन करता था।

यह भी देखें: दद्दाजी के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

रविवार को दद्दाजी के दर्शन करते कैलाश विजयवर्गीय


दद्दाजी को बीमारी के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर वेंटीलेटर पर चल रहे दद्दाजी को कल रात ही जबलपुर होते हुए कटनी आश्रम में लाया गया था। उनके भक्त सुबह से आश्रम पहुंच गए थे।


रात आठ बजे के बाद दद्दाजी का देवलोक गमन हुआ। इसके साथ ही भक्तगण शोक में डूब गए।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने दद्दाजी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here