Monday, June 30, 2025
HomeBreaking Newsदेवउठनी ग्यारस से देव जागेंगे और कांग्रेस सो जाएगी

देवउठनी ग्यारस से देव जागेंगे और कांग्रेस सो जाएगी

भोपाल। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान हो चुका है। अब चुनावी परिणाम ईवीएम में कैद हैं। 3 दिसंबर को मतगणना होगी, तब जाकर पता चलेगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। लेकिन एक शख्स हैं जिन्होंने दावा कि किया है मध्य प्रदेश में पांचवी बार भाजपा सरकार बनाएगी। उस शख्स ने तो यहां तक कह दिया है कि आज देवउठनी ग्यारस से देव जागेंगे और कांग्रेस सो जाएगी। यह दावा करने वाला शख्स मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। उन्होंने यह बातें राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल से राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने बागीदौरा, रामगंजमण्डी और पीपल्दा समेत तीन विधानसभा में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ल्डकप हार पर जहां पूरे देश की आंखों में आंसम थे, वहीं राहुल और प्रियंका गांधी खुश हो रहे थे और मोदी जी पर टिप्पणी कर रहे थे, ये तो देशद्रोह की सीमा में आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं बल्कि अब राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि, आज देवउठनी ग्यारस है, देवउठनी पर देव जागेंगे और कांग्रेस सो जाएगी। उन्होंने कहा कि, 3 दिसंबर को कांग्रेस राजस्थान से बाहर हो जाएगी। 3 दिसंबर और बीजेपी की बंपर जीत होगी। सीएम शिवराज ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान की जनता डबल इंजन की सरकार लाने के लिए बेकरार है, क्योंकि 5 साल में अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान का सत्यानाश कर दिया है। कांग्रेस की गहलोत सरकार में राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर 1, महिला अत्याचार में नंबर 1, सायबर क्राइम में नंबर 1, पेपर लीक मामले में नंबर 1, दंगा और आतंक के मामले में राजस्थान नंबर 1 है। सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, यहां राक्षस जूल्म ढा रहें हैं, एक बहन द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गई थी कौरवों का वंश सहित विनाश हो गया था। एक रावण ने हिम्मत की थी सीता मैया जी का हरण करने की, रावण के वंश में भी नाम लेवा और पानी देवा नहीं बचा था। यहां भी पाप, अत्याचार और भ्रष्टाचार की लंका जलकर राख हो जाएगी। साथ ही श्री चौहान ने कहा कि, राजस्थान में आए दिन बलात्कार हो रहें हैं, कांग्रेस सरकार के एक मंत्री गर्व से कहते हैं कि, ये मर्दों का प्रदेश है इसलिए यहां रावण का अंत जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100