धीरेंद्र शास्त्री का गरबा को लेकर विवादित बयान: पंडालों में गोमूत्र छिड़कने की सलाह

छतरपुर। नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही गरबा महोत्सव को लेकर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह कोई भी सनातनी हज यात्रा पर नहीं जाता, उसी तरह दूसरे धर्मों के लोगों को भी गरबा में नहीं आना चाहिए।

धीरेंद्र शास्त्री ने गरबा आयोजकों को सुझाव दिया कि वे पंडालों के प्रवेश द्वार पर गोमूत्र रखें और अंदर आने वाले लोगों पर इसका छिड़काव करें। उनके अनुसार, ऐसा करने से दूसरे धर्म के लोग पंडाल में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here