दिग्विजय सिंह मानहानि केस के मामले में हुए दोषमुक्त

ग्वालियर की एमपी एमएलए कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा,मुझे इतना मालूम है कि मुझे दोषमुक्त किया है,अभी 6 केस चल रहे थे अब 5 रह गए हैं,जिसमें आरएसएस ने मेरे खिलाफ मानहानि का दावा किया है,और दो ओवेशी जी की पार्टी ने मेरे खिलाफ किया हुआ है,और एक बाबा रामदेव ने किया हुआ है,और ये जितने भी मेरे खिलाफ केस हैं,अगर मैं सच बोलता हूं तो चुभता है,अंततोगत्वा सही बात सामने आती है,अब जैसे बाबा रामदेव,मैने 2011 में कहा था ठग हैं अब तो सुप्रीम कोर्ट उनको कह रहा है ठग हैं,बार बार टारगेट किए जाने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा,क्योंकि मैं अच्छा टारगेट हूं,लोकसभा चुनाव लडने का सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा,हम तो कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता हैं,जो आदेश होगा उसका पालन होगा,कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बीच गोविंद सिंह का नरोत्तम मिश्रा से मिलने के मायने पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा,उनके पुराने मित्र हैं,इसमें क्या बात है,हमसे भी कई लोग मिलते हैं,नरोत्तम मिश्रा के लडके के रिसोर्ट पर सीजीएसटी की कार्रवाही को लेकर सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा,नरोत्तम मिश्रा के यहां छापा पड़ा और डेढ़ करोड़ मिले,ये तो बड़ी तौहीन की बात है,सैकड़ों करोड़ मिलने चाहिए थे,लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की सूची कब तक जारी होने का सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा,मुझे नहीं मालूम,लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 29 सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में हो रही देरी को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा,कोई पार्टी एक साथ नहीं करती,धीरे धीरे ही करती है,बीजेपी ने भी धीरे धीरे ही किया है,महिलाओं को मौका देने का सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा,देना चाहिए,बीजेपी के लोग संपर्क में होने का सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने दो टूक कहा,नहीं,अशोक सिंह के राज्यसभा में जाने के बाद ग्वालियर से कोई मजबूत प्रत्याशी कांग्रेस का सामने आएगा क्या ये सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा,निश्चित रूप से आएगा,बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन टूटने की कगार पर आने का सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह बोले,ऐसा है कि हरियाणा में जो समझौता हुआ था,वह इतने दिन चल गया,यही गनीमत है,

blob:https://www.no2politics.com/736a46a7-802c-4c6a-9cd0-09b9b7269401

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here