दिग्विजय सिंह ने लिया तगड़ा बदला : मंच पर कमल नाथ को दिखाई ‘ताकत’, सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी

Digvijay Singh and Kamal Nath controversy
Digvijay Singh and Kamal Nath controversy

क्या अब भी कांग्रेस के सबसे मजबूत नेता हैं दिग्विजय सिंह ही हैं ?


भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamalnath) भाषण देते वक्त उस समय असहज हो गए, जब दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने उन्हें तीन बार टोक दिया। जब दिग्विजय सिंह, नाथ को टोक रहे थे तो कमल नाथ को अपना भाषण रोकना पड़ा। यह पूरा सीन मंगलवार को उस समय घटित हुआ जब मध्य प्रदेश कांग्रेस अपना घोषणा पत्र ‘वचन पत्र’ के रूप में लांच कर रही थी। भाषण शुरू करने से पहले कमल नाथ ने ‘दिग्विजय—जयवर्धन के कपड़े फाड़ने’ वाले बयान पर सफाई दे रहे थे, इसी बीच, दिग्विजय सिंह ने अपने माइक से बोल दिया कि नामांकन फॉर्म में किसके साइन होते हैं, कपड़े तो उनके…। दिग्विजय का इशारा कमल नाथ की ओर था, क्योंकि फॉर्म में हस्ताक्षर प्रदेश अध्यक्ष ही करते हैं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया में सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कमल ना​थ शिवपुरी से आए असंतुष्ट नेताओं से कह रहे हैं — आप लोग यहां गदर मत कीजिए। दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के पास जाइए और उनके कपड़े फाड़िए।

विरोध जता रहे लोग शिवपुरी के कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थक थे। इस बार रघुवंशी का टिकट कट गया है। इसी के चलते उनके समर्थक टिकट बदलने की मांग करने कमल नाथ से मिलने आए थे।

मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस विवाद पर तंज कसते कहा है कि अरे कमलनाथ जी आप तो कपड़े फड़वाने पर भी उतारू हो गये। खैर आप भी कर ही क्या सकते हैं जब पूरी कांग्रेस ही दो फाड़ हो गई है। यह वीडियो देख दिग्विजय सिंह जी आप और आपके सुपुत्र को पीड़ा तो जरूर होगी और बदला भी तगड़ा लेंगे! अग्रवाल ने लिखा है कि अब देखना दिलचस्प होगा कि कपड़े कौन किसके फाड़ेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here