Tuesday, June 24, 2025
HomeBreaking Newsदिग्विजय का नया खुलासा ; बसपा विधायक को चार्टर्ड प्लेन से बीजेपी...

दिग्विजय का नया खुलासा ; बसपा विधायक को चार्टर्ड प्लेन से बीजेपी ले गई दिल्ली

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने के बीजेपी के षड्यंत्र को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज नया खुलासा किया है। दिग्विजय ने दावा किया है कि बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह चार्टर्ड प्लेन से बसपा MLA रामबाई को दिल्ली लेकर गए हैं।
दिग्विजय सिंह ने मंगलवार तड़के tweet कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मप्र के कॉंग्रेस बसपा समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ़्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे?
लेकिन हमें श्रीमती राम बाई पर पूरा भरोसा है वे कमल नाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी।
इससे पहले कल दिग्विजय ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर BJP पर Congress की Kamal nath सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। तब उन्होंने शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chouhan और नरोत्तम मिश्रा Narottam Mishra पर आरोप लगाए थे। आज BSP विधायक राम बाई Ram Bai को लेकर भूपेंद्र सिंह Bhupendra Singh उनके निशाने पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100