खंडवा में रेलवे की जर्जर बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबकर कर्मचारी की मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे की एक पुरानी जर्जर बिल्डिंग में स्क्रैप निकाल रहे चार रेलवे कर्मचारी हादसे का शिकार हो गए। जिसमें से एक कर्मचारी के ऊपर बिल्डिंग का जर्जर हिस्सा भर–भराकर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत कर्मचारी का नाम शशिकांत कश्यप बताया जा रहा है, जो रेलवे में एमसीएम कर्मचारी है।

वही बिल्डिंग के भीतर काम कर रहे हैं, वीरेंद्र को हाथ में चोटें आई हैं जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। लेकिन वीरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। बिल्डिंग के अंदर काम कर रहे दो कर्मचारियों के हताहत होने की खबर है। वही इस हादसे में दो अन्य कर्मचारियों को मामूली चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और RPF पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां जेसीबी बुलवाकर मालवा हटाया और शशिकांत के शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है, कि शशिकांत अपने परिवार में इकलौता भाई है, जिनकी चार बहन है। वही शशिकांत की दो बेटियां हैं जिनमें एक बेटी 11 साल की तो दूसरी बेटी 2 साल की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बाइट– सतीश लुठारे, रेल्वे कर्मचारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here