मुंबई में आफत: भारी बारिश से 7 की मौत, रेड अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने सामान्य जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के साथ-साथ ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज भी इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके चलते सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्टि की है कि बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं, और प्रशासन स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here