disha patani red dress to krishna shroff: जब दिशा पाटनी से टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने मांग ली उनकी सबसे फेवरेट ड्रेस – disha patani gorgeous red bodycon dress gave tiger shroff sister

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने भले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया हुआ लेकिन टाइगर के परिवार के साथ दिशा की तस्वीरें तो कुछ और ही कहती हैं। ऐसा ही हमें एक बार तब देखने को मिला जब दिशा से टाइगर की बहन ने उनकी सबसे फेवरेट ड्रेस को मांग लिया।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड में जब भी बात फैशननिस्टा की आती है और उस लिस्ट में एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) का नाम न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। बहुत कम समय में सभी की पसंदीदा बन चुकीं दिशा पाटनी अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने क्यूट लुक्स से भी हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। हालांकि, शुरूआती दिनों में दिशा को अपनी ड्रेसिंग को लेकर कई लोगों के ताने भी सुनने पड़े हैं, लेकिन अब लगता है कि अभिनेत्री ने ट्रोलर्स की बात को बेहद गंभीरता से लिया है, तभी तो बदली-बदली दिशा के स्टाइल स्टेटमेंट पर उनके फैंस का ही नहीं बल्कि टाइगर की बहन का भी दिल आ गया।

अपने परफेक्ट फिगर और टोन्ड बॉडी के साथ यूं तो दिशा अक्सर डेनिम शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप्स में अपना दिन बिताना पसंद करती हैं। लेकिन जब भी बात आ जाए उनके ऑन ड्यूटी पहनावे की उसमें हमें कई तरह की वैरायटी देखने को मिली हैं। ऐसा ही कुछ हमें फिल्म ‘मलंग’ की सक्सेस पार्टी में भी देखने को मिला। जब दिशा ने वहां मौजूद हर किसी को अपने स्टाइल से घायल कर दिया। यही नहीं, दिशा की कमाल की ड्रेसिंग का अंदाज़ा आप इस बात से लगा लीजिए कि टाइगर की बहन ने खुद उनसे उनकी इस ड्रेस को मांग लिया। जब दिशा पाटनी ने पहन ली ऐसी ड्रेस कि संभालने के लिए टाइगर श्रॉफ को आना पड़ा आगे

NBT

दरअसल, दिशा पाटनी इस दौरान गहरे चौड़े कट वाली नेकलाइन के साथ स्किन-टाइट बॉडीकॉन ड्रेस में आई थीं। अपनी परफेक्ट फिटिंग के साथ इस ड्रेस में शीर फेब्रिक से लाल रंग की लंबी स्लीव बनी हुई थी, जिसे बैंडेज स्टाइल में डिज़ाइन किया हुआ था। जो दिशा के शानदार फिगर को फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। यही नहीं, इस फिटिंग ड्रेस के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए दिशा ने काले रंग की स्ट्रैपी हील्स को डाला हुआ था, जो उनकी स्लिम नेक को उभारने का काम कर रहे थे।

NBT

अपने डेयरिंग आउटफिट के अलावा इस दौरान दिशा पाटनी का मेकअप लुक भी हर किसी को इम्प्रेस कर रहा था। अभिनेत्री ने अपने स्टाइल को कम्पलीट करने के लिए शाइनिंग रेड कलर से अपनी आंखों को एक स्मोकी लुक दिया हुआ था, जिसके साथ कोरल टोंड ब्लश उनके गालों को और चमकदार बना रहे थे। यही नहीं उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स से टीमअप करके उन्हें कंधे के एक साइड डाला हुआ था। ओवरऑल कहें तो नाइट पार्टी के लिए दिशा का यह लुक एकदम परफेक्ट था। जब छोटे कपड़े नहीं, बल्कि दिशा पाटनी के साड़ी पहनने पर हो गया था ‘बवाल’

NBT

हालांकि, पार्टी के बाद जैसे ही दिशा ने इस लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर की तो टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के कमेंट ने हर किसी का दिल जीत लिया। दिशा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कृष्णा ने लिखा, ‘मेरे लिए भी यह ड्रेस आर्डर कर दो, वैसे तुमने कौन सा साइज पहना हुआ है।’

NBT

हालांकि, एक तरह से देखा जाए तो यह बेहद मजाकिया कमेंट हैं, लेकिन इस कमेंट को देखकर एक बात तो साफ है कि दिशा टाइगर से साथ ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली के साथ भी एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

Web Title disha patani gorgeous red bodycon dress gave tiger shroff sister(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here