Divyanka Tripathi And Karan Patel Starrer Ekta Kapoors Popular Star Plus Show Yeh Hai Mohabbatein Completes 5 Years Starscast Shares Emotional Post On Social Media | Yeh Hai Mohabbatein : दिव्यांका त्रिपाठी-करण पटेल के पॉपुलर शो ने पूरे किए शानदार 5 साल, इस अंदाज में किया सेलिब्रेट

Yeh Hai Mohabbatein : दिव्यांका त्रिपाठी-करण पटेल के पॉपुलर शो ने पूरे किए शानदार 5 साल, इस अंदाज में किया सेलिब्रेट



स्टार प्लस पर आने वाले दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ ने आज 5 साल पूरे कर लिए हैं. इस सीरियल ने दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बना ली है. खासकर इशिता का रोल निभा रही दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और रमन भल्ला का रोल निभा रहे करण पटेल को तो इस शो ने दर्शकों के दिलों में बैठा दिया है. इसलिए शो इतने सालों के बाद भी अब तक दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से शो को ऑफ-एयर करने की न्यूज आ रही है जिसके बाद से ही शो के फैंस काफी निराश थे. लेकिन अब शो के 5 साल पूरे होने पर इस शो की पूरी स्टारकास्ट के साथ फैंस भी काफी खुश हैं.

इस मौके पर शो की निर्माता एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक शो से जुड़ा एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. वहीं करण पटेल ने भी वीडियो के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है. करण पटेल के साथ बाकि स्टारकास्ट ने अपने शो के 5 साल पूरे होने पर ख़ास अंदाज में जश्न मनाया.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here