divyanka tripathi copied belt sabyasachi: कपड़ों को लेकर ट्रोल किए जाने पर जब दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा था, ‘हर सिलेब्रिटी अमीर नहीं होता’ – divyanka tripathi was once trolled for wearing copy of sabyasachi designer belt she had given strong reply to the trolls
दिव्यांका त्रिपाठी अपने डाउन टू अर्थ अप्रोच के लिए जानी जाती हैं। यह बात उनकी लाइफस्टाइल और कपड़ों की चॉइस में भी नजर आती है। हालांकि, इस कारण उन्हें एक बार जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया गया था, जिस पर ऐक्ट्रेस ने चुप रहने की जगह ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
सिलेब्रिटीज को एक ओर जहां फैन्स का जबरदस्त प्यार मिलता है, तो दूसरी ओर उन्हें छोटी सी छोटी चीज के लिए टारगेट भी किया जाता है। ऐसी ही चीजों में उनके कपड़े भी शामिल हैं, जिन्हें निशाना बनाने में ट्रोल्स देर नहीं लगाते। ऐसा ही एक बार दिव्यांका त्रिपाठी के साथ तब हुआ था, जब उन्होंने एक फेमस इंडियन डिजाइनर की ऐक्सेसरीज की ‘कॉपी’ पहनी थी। इसे हाईलाइट करते हुए जब उन्हें शर्मिंदा करने की कोशिश की गई थी, तो ऐक्ट्रेस ने न सिर्फ करारा जवाब दिया था, बल्कि उन्होंने स्टार्स की असलियत भी बताई थी।
दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इनमें वह एक लॉन्ग ड्रेस पहनी नजर आई थीं। ऑफ वाइट कलर की इस ड्रेस पर ग्रे और गोल्डन कलर का प्रिंट था, जो काफी अच्छा लग रहा था। ड्रेस को वेस्ट के नीचे से ऐ-कट देते हुए उसमें ब्रॉड प्लीट्स डिजाइन डाली गई थी।
प्लीट्स को हाईलाइट करने के लिए उन्होंने वेस्ट पर एक गोल्डन बकल वाला बेल्ट भी लगाया था। इस बेल्ट पर लेपर्ड बना हुआ था। लुक को पूरा करते हुए दिव्यांका ने कानों में गोल्डन और येलो स्टोन के ईयररिंग्स पहने थे।
एक इंस्टाग्राम पेज की जब इस ड्रेस पर नजर गई, तो उसने दिव्यांका के बेल्ट को सब्यसाची मुखर्जी ब्रैंड के बेल्ट की ‘कॉपी’ बताया था। अपने पॉइंट को साबित करने के लिए पेज ने दिव्यांका की इस तस्वीर के साथ ऐश्वर्या राय के उस लुक को कंपेयर किया, जिसमें वह सब्यसाची मुखर्जी की ड्रेस और बेल्ट में नजर आ रही थीं। इस पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर कॉमेंट कर ऐक्ट्रेस का मजाक उड़ाया था।
ऐक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
दिव्यांका को पेज की ये हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। उन्होंने इस पोस्ट को ‘अमानवीय’ और ‘घटिया’ और कॉमेंट्स को ‘बेहद रूड’ बताया था। इसके बाद ऐक्ट्रेस ने एक यूजर का कॉमेंट भी शेयर किया, जिसमें उसने इंस्टाग्राम पेज की कड़ी आलोचना की थी। इसे शेयर करते हुए दिव्यांका ने बताया था कि वह ‘एक साधारण परिवार से आती हैं’ और वह ‘एक आम सिलेब्रिटी से हटकर हैं’।
दिव्यांका ने लिखा था कि ‘किसी को उसके कपड़ों के कारण यूं निशाना बनाया जाना’ बेहद घटिया हरकत है। उन्होंने इसे ‘बुलीइंग’ बताया था। इसके बाद अदाकारा ने इस बात को भी हाईलाइट किया था कि वह आम लोगों जैसी ही हैं। दिव्यांका ने यह भी कहा था कि ‘सभी सिलेब्रिटी सुपर रिच नहीं होते हैं’ और ऐक्टर्स को पॉप्युलैरिटी उनके टैलंट के कारण मिलती है ना कि ‘फैशन को लेकर उनके नॉलेज’ और ‘महंगे कपड़ों के कारण’।
विवेक की इन 5 खूबियों पर मरती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, आप भी ले लें सीख
विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई 2016 को एक-दूसरे को अपना बना लिया था। उम्र में अंतर होने के बावजूद दोनों की ट्यूनिंग जबरदस्त है। इनके बीच का प्यार और बॉन्डिंग इतना शानदार है कि उसे देख किसी को भी जलन होने लगे। दिव्यांका अपने बेटर हाफ को आइडल पति मानती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में एक-एक कर विवेक की कई खूबियां गिनाई थीं, जिनके कारण वह अपने पति के प्यार में हर दिन और डूबती जाती हैं। अगर आपको भी ऐसा ही लवेबल पति बनना है, तो आप भी इन पॉइंट्स को नोट कर लें।
दिव्यांका ने बताया था कि उनके पति काफी ज्यादा लविंग और केयरिंग हैं। इन इमोशन्स को वह जाहिर भी खुलकर करते हैं, जो उन्हें गुड फील करवाता है। इस गुण को सभी पतियों को अपनाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पत्नियां ज्यादातर यही कंप्लेन करती हैं कि उनके पति का प्यार कम हो चुका है। यह इस वजह से होता है क्योंकि पति अपने लव और केयर को जाहिर करना बंद कर देते हैं।
विवेक दाहिया एक ओपन माइंडिड पर्सन हैं, जो अपनी पत्नी को हर चीज में पूरा सपोर्ट करते हैं। दिव्यांका ने बताया था कि विवेक उन्हें कभी काम करने से नहीं रोकते और ना ही इस बात में विश्वास रखते हैं कि घर के काम सिर्फ महिलाओं के लिए होते हैं। इस खूबी को तो हर पत्नी अपने पति में चाहेगी। अगर किसी को ऐसा पति मिल जाए, जो ये सोचता हो कि महिलाओं को नौकरी नहीं करना चाहिए या घर के काम पुरुषों के लिए नहीं होते, तो यकीन मानिए उस महिला के लिए शादीशुदा जिंदगी बड़ा बोझ बनकर रह जाती है।
चाहे पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें हों या फिर प्रफेशल से जुड़ी, विवेक हर बात दिव्यांका से शेयर करते हैं, इस वजह से उन दोनों के बीच गलतफहमी जैसी चीज आ ही नहीं पाती। इंटरव्यू में दिव्यांका ने कहा था कि विवेक हमेशा उनसे सच बोलते हैं और उन्हें सबकुछ बताते हैं, इसलिए उनका बॉन्ड स्ट्रॉन्ग बना रहता है। इस बात का शादीशुदा जिंदगी में बहुत ज्यादा मोल है। दरअसल, अगर पति और पत्नी एक-दूसरे से चीजें छिपाने की जगह उन्हें शेयर करें, तो कोई तीसरा व्यक्ति अगर रिश्ते में दरार डालने की भी कोशिश करेगा, तो भी कपल का रिश्ता टूटेगा नहीं।
दिव्यांका एक हैपी फैमिली चाहती थीं और विवेक इसके लिए परफेक्ट मैच बनकर आए। काम के बावजूद विवेक जिस तरह से अपनी पत्नी और परिवार के लिए समय जरूर निकालते हैं, वह उन्हें सबके दिल के नजदीक बनाए रखता है। अक्सर पुरुष अपने काम के चक्कर में फैमिली लाइफ से समझौता करने लगते हैं, इससे होता यह है कि पत्नी तो उनसे इमोशनली दूर हो ही जाती है, वहीं अन्य मेंबर्स भी उन्हें मिस करना बंद कर देते हैं। रिश्तों में आई इस दूरी का खासतौर पर तब अहसास होता है, जब पैसों के पीछे भागते व्यक्ति को इमोशनल सपोर्ट की जरूरत पड़ती है।
शादीशुदा लाइफ में शुरुआत से लेकर बाद तक काफी अंतर आ जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है हर दिन एक-दूसरे को और भी ज्यादा समझने की कोशिश करना। विवेक और दिव्यांका भी यही करते हैं। वे एक-दूसरे के बारे में हर दिन कुछ नया सीखते हैं और उसे स्वीकार करते हुए बॉन्ड को रोज और भी स्ट्रॉन्ग बनाते जाते हैं।
दिव्यांका ने इसके बाद दूसरों को भी इस तरह की हरकत पर चुप नहीं रहने की सलाह दी थी, जिसे फैन्स का भरपूर सपोर्ट मिला था।
Web Title divyanka tripathi was once trolled for wearing copy of sabyasachi designer belt she had given strong reply to the trolls(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
Fashion News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Cookie settingsACCEPT
Privacy & Cookies Policy
Privacy Overview
This website uses cookies to improve your experience while you navigate through the website. Out of these cookies, the cookies that are categorized as necessary are stored on your browser as they are essential for the working of basic functionalities of the website. We also use third-party cookies that help us analyze and understand how you use this website. These cookies will be stored in your browser only with your consent. You also have the option to opt-out of these cookies. But opting out of some of these cookies may have an effect on your browsing experience.
Necessary cookies are absolutely essential for the website to function properly. This category only includes cookies that ensures basic functionalities and security features of the website. These cookies do not store any personal information.
Any cookies that may not be particularly necessary for the website to function and is used specifically to collect user personal data via analytics, ads, other embedded contents are termed as non-necessary cookies. It is mandatory to procure user consent prior to running these cookies on your website.