तमिलनाडु की राजनीति को लेकर सामने आए एक सर्वे ने चौंकाने वाले संकेत दिए हैं। लोक पोल के अनुसार मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाला DMK गठबंधन राज्य की 234 सीटों में से करीब 181 से 189 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर सकता है।वहीं, विपक्षी AIADMK के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 38 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को 8 से 10 सीटें और लगभग 23.9% वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है।सर्वे के इन आंकड़ों ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है और चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।


