कमजोर दिल वाले इस वीडियो को न देखें, मौत का लाइव वीडियो

न​रसिंहपुर। हम आपको दावे से कह सकते हैं कि आपने कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा। यह वीडियो बेहद खौफनाक है। अगर आप कमजोर दिल के हैं तो इस वीडियो से दूर रहिए। इस वीडियो को मत देखिएगा, अगर आप सच से रूबरू होना चाहते हैं तो यह वीडियो जरूर देखिए। यह वीडियो किसी विदेशी देश का नहीं है। यह वीडियो मध्य प्रदेश का है, प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी का है। ये तस्वीरें आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी। घटना नरसिंहपुर की नर्मदा नदी के गुर्सी घाट की है। यहां पर एक अधेड़ ने नर्मदा जी में कूदकर जान देने की कोशिश की। वह नदी में कूद गया। वहां, नर्मदा नदी में डूब रहे लगभग 50 वर्षीय जयप्रकाश सोनी को कुछ महिला नविकों ने पहले तो बचाने की कोशिश की, लेकिन जय प्रकाश को बचना नागवार गुजर रहा था। नाविक नदी के बीच में गईं, युवक को बचाने के लिए हाथ दिया, कुछ देर के लिए जयप्रकाश तो करीब आया और महिलाओं का हाथ पकड़ा, लेकिन फिर हाथ छोड़कर वह पानी में चला गया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Video-2023-09-04-at-17.27.14-1.mp4

बताया जा रहा है कि वह कल रात से अपने घर से लापता थे। जिसकी सूचना उनके परिजनों ने नरसिंहपुर कोतवाली में भी दर्ज कराई थी। लेकिन जब यह वीडियो सामने आया तो परिजनों और पुलिस को सारी हकीकत का पता चल गया। इस घटना में जयप्रकाश सोनी ने जिस तरह से हाथ छुड़ाकर दोबारा खुदकुशी की कोशिस की है। वह अपने आप में कई सवालों को जन्म दे रही है। हालांकि अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके की जय प्रकाश सोनी की मौत हो चुकी है, फिलहाल उनकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here