dog spent many days outside hospital waiting for its owner in istanbul turkey pets love | Turkey: बीमार मालकिन से मिलने के लिए 7 दिन तक Hospital के बाहर बैठा रहा कुत्ता

इस्तांबुल: आपने इंसान की कुत्ते से दोस्ती और कुत्ते की वफादारी से जुड़ी कई कहानियों के बारे में सुना होगा, लेकिन तुर्की के इस्तांबुल में कुत्ते की वफादारी की एक अनोखी घटना सामने आई है. दरअसल, यहां एक कुत्ता गंभीर रूप से बीमार अपनी मालकिन को देखने के लिए कई दिनों तक अस्पताल के बाहर बैठा इंतजार करता रहा.

गौरतलब है कि कुत्ते को हॉस्पिटल में एडमिट अपनी मालकिन से मुलाकात की चाहत उसे अस्पताल तक खींचकर ले आई. यह कुत्ता अपनी मालकिन के लिए पूरी तरह समर्पित है. इसी वजह से कुत्ते ने अपनी मालकिन के इंतजार में कई दिन अस्पताल के बाहर बिताए.

जान लें कि जब एंबुलेंस कुत्ते की मालकिन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आ रही थी, तब कुत्ता एंबुलेंस के पीछे-पीछे दौड़कर हॉस्पिटल पहुंचा गया था. इसके बाद लगातार कई दिनों तक कुत्ता अस्पताल के गेट के पास बैठा रहा और अपनी मालकिन के बाहर आने का इंतजार करता  रहा.

एक निजी समाचार एजेंसी के अनुसार, इस बीच बीमार महिला की बेटी कुत्ते को एक बार अपने घर भी ले गई थी, लेकिन कुत्ता दोबारा भागकर अस्पताल पहुंच गया था.

सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि कुत्ता हर दिन सुबह करीब 9 बजे अस्पताल के गेट के पास आ जाता था और देर रात तक यहीं अपनी मालकिन के इंतजार में बैठा रहता था.

इस बीच बीते बुधवार को कुत्ता अपनी मालिकन से मिलने में कामयाब हुआ. बीमार महिला को व्हीलचेयर पर बैठाकर कुत्ते के पास लाया गया. कुत्ते की मालकिन ने कहा कि उसको मेरा साथ बहुत पसंद है, मेरे साथ रहने की उसकी आदत पड़ गई है. मुझे भी उसकी कमी बहुत खलती है.

बता दें कि कुत्ते की बीमार मालकिन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अब कुत्ता अपनी मालकिन के साथ घर वापस चला गया है. 14 जनवरी को कुत्ते की मालकिन अस्पताल में भर्ती हुई थी. अस्पताल में कुत्ते की एंट्री बैन थी, इसलिए उसे कई दिनों तक बाहर बैठना पड़ा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here