Donald Trump again tweet on US Election, says-I won the election | डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार किया जीत का दावा, ट्वीट कर कही ये बात

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) में डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन (Joe Biden) जीत मिली है, लेकिन निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपनी हार मानने को तैयार नहीं हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर एक बार फिर अपनी जीत का दावा किया है.

चुनाव में धांधली का आरोप
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप लगातार चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक इसको लेकर कोई सबूत नहीं दिया है. रविवार को भी ट्रंप ने कहा था कि बाइडेन जीत गए, क्योंकि चुनाव में धांधली हुई. इसके साथ ही उन्होंने मीडिया पर भी फर्जी और मूक होने का आरोप लगाया था.

LIVE टीवी

मैं चुनाव जीत गया: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘मैं चुनाव जीत गया!’ हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि उनके इस दावे का आधार क्या है.

ट्रवीटर ने फिर वैधता को दी चुनौती
डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट की वैधता को एक बार फिर ट्विटर ने चुनौती दी और ट्वीट के नीचे एक नोटिस लगा दिया. ट्विटर ने अपने बयान में कहा, ‘आधिकारिक सूत्रों ने इस चुनाव को अलग बताया है.’ डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया और इसमें कई ऐसे यूजर्स भी थे, जिन्हें ब्लू टिक मिला हुआ है.

ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

बाइडेन-डोनाल्ड ट्रंप को मिले कितने वोट
ताजा आंकड़ों के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन (Joe Biden) को कुल 306 इलेक्टोरल वोट मिले हैं, जबकि रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को 232 इलेक्टोरल वोट हासिल हुए हैं. बता दें कि साल 2016 में हुए चुनावों में डोनाल्‍ड ट्रंप को 306 वोट पाकर राष्ट्रपति बने थे, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन को 232 वोट मिले थे.

बाइडेन 20 जनवरी को लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 306 वोट पाने के बाद जो बाइडेन 20 जनवरी 2021 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति बनेंगे. जो बाइडेन अमेरिकी इतिहास में सबसे अधिक उम्र में राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here