Donald Trump Birthday on June 14, some lesser facts| हैंडसेक को पसंद नहीं करने वाले डोनाल्‍ड ट्रंप के अनोखे हेयरस्‍टाइल का राज क्‍या है?

अमेरिका में इस साल नवंबर में चुनाव होना है. राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन का कहना है कि यदि मौजूदा सियासी घटनाक्रम की पृष्‍ठभूमि में यदि ट्रंप हार भी जाते हैं तो वह अपनी इच्‍छा से ऑफिस नहीं छोड़ेंगे. हालांकि ट्रंप ने कहा कि यदि वह हारे तो वह शांति से चले जाएंगे हालांकि अमेरिका के लिए  ये ‘बुरा’ होगा. अपने इसी तरह के बेबाक बयानों के लिए मशहूर अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति और कंजरवेटिव पार्टी के नेता डोनाल्‍ड ट्रंप का 14 जून को जन्‍मदिन है. 

ट्रंप अपने दोस्‍त से अधिक दुश्‍मन बनाने के लिए मशहूर हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप के बारे में कहा जाता है कि उनको आमतौर पर हाथ मिलाना पसंद नहीं है. हालांकि जब वह इसके लिए मजबूर होते हैं तो अपनी अनोखी आदत के तहत सामने वाले शख्‍स का हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचते हैं. जन्‍मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही अनछुए पहलुओं पर आइए डालते हैं एक नजर:

रीयल एस्‍टेट कारोबारी और टीवी प्रेजेंटर
14 जून, 1946 को डोनाल्‍ड ट्रंप का जन्‍म संपन्‍न परिवार में हुआ. पिता रीयल एस्‍टेट कारोबारी थे. बाद में इसी करियर को ट्रंप ने भी अपनाया और सफलता का कीर्तिमान स्‍थापित करते हुए ट्रंप परिवार के कारोबार को 400 करोड़ डॉलर के स्‍तर तक पहुंचाया. डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने सरनेम से कई कैसिनो, गोल्फ कोर्स, होटल बनवाए हैं. वह टीवी प्रेजेंटर भी रहे हैं और 2004-2015 तक एबीसी रियल्टी शो होस्‍ट कर चुके हैं.

ट्रंप ने कहा- हार गए तो शांति से चले जाएंगे, लेकिन देश के लिए ये ‘बुरा’ होगा

हेयरस्‍टाइल की चर्चा
डोनाल्‍ड ट्रंप के खास किस्‍म के हेयरस्‍टाइल की अक्‍सर चर्चा होती है. इसके बारे में एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा था कि जब वह सोकर उठते हैं तो उनके बाल वैसे नहीं दिखते जिस तरह तस्‍वीरों में वह दिखाई देते हैं. उनके मुताबिक अपने बालों को हेयरड्रायर की मदद से आगे लाते हैं और फिर पीछे लेकर उसे संवारते हैं.

तीन शादियां
डोनाल्‍ड ट्रंप ने तीन शादियां की हैं. इनकी पहली पत्‍नी इवाना ओलंपिक खिलाड़ी रही हैं. 1972 विंटर ओलंपिक में चेकोस्‍लोवाक स्‍काई टीम की वह सदस्‍य रही हैं. उसी साल डोनाल्‍ड ट्रंप से उनकी शादी हुई. 1992 में तलाक हो गया. ट्रंप की पहली पत्‍नी से तीन और दूसरी एवं तीसरी पत्नियों से एक-एक संतान हैं.

खराब दौर
बिजनेस में सफलता का पर्याय माने जाने वाले डोनाल्‍ड ट्रंप के बारे में कहा जाता है कि 1990 में वह कंगाल होने की कगार तक पहुंच गए थे. उससे उबरने के लिए उन्‍हें कई संपत्तियां बेचनी पड़ीं. उनके मुताबिक वह उनके जीवन का सबसे खराब दौर था.

ट्रंप टॉवर
राष्‍ट्रपति बनने से पहले वह अपनी 90 मंजिला ट्रंप टॉवर में रहते थे. ये अमेरिका की सबसे महंगी रिहायशी प्रॉपर्टी मानी जाती है. कहा जाता है कि राष्‍ट्रपति चुने जाने के बाद उन्‍होंने ट्रंप टॉवर में ही रहने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की थी लेकिन सुरक्षा कारणों से आखिरकार उनको व्‍हाइट हाउस में रहने के लिए जाना पड़ा.

ये भी देखें…

डोनाल्‍ड ट्रंप शराब और सिगरेट से हमेशा दूर रहे हैं. हालांकि उनके भाई फ्रेड की बेहद शराब पीने के कारण ही असमय मौत हो गई थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here