डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को बताया ‘कागज का शेर’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को एक ‘कागज का शेर’ बताया है। उन्होंने कहा कि अगर रूस के विमान नाटो देशों के एयरस्पेस में घुसते हैं तो उन्हें मार गिराया जाना चाहिए।

ट्रंप के मुताबिक, रूस पिछले साढ़े तीन साल से युद्ध में फंसा है, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि अगर रूस एक असली सैन्य ताकत होता, तो यह युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो जाना चाहिए था। ट्रंप का मानना है कि यूक्रेन, यूरोप और नाटो के सहयोग से युद्ध से पहले वाली अपनी सीमाएं वापस हासिल कर सकता है, क्योंकि रूस की अर्थव्यवस्था दबाव में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here