Donald Trump Praises Narendra Modi over Hydroxychloroquine issue| अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया महान नेता, कोरोना के खिलाफ जंग में मांग रहे मदद

नई दिल्‍ली: कोरोना के खिलाफ जंग में भारत की मदद मांग रहे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा करते हुए उनको महान नेता बताया. डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से भारत से हाइड्रोऑक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन (Hydroxychloroquine) दवा मांगने के मसले पर बात की. उन्‍होंने कहा कि हमने इस दवा की लाखों डोज खरीदने का फैसला किया है. हालांकि हमारे पास इसकी 29 मिलियन डोज हैं. मैंने इस दवा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से बात की थी. मैंने पीएम मोदी से कहा था कि क्‍या वह हमारे लिए उसको रिलीज करेंगे? लिहाजा हमको इनमें से बड़ी मात्रा में भारत से मिलने की उम्‍मीद है. पीएम मोदी वास्‍तव में महान नेता हैं. भारत ने वैसे अपनी जरूरतों को देखते हुए इस दवा के निर्यात पर पाबंदी लगा रखी है लेकिन मुझे उम्‍मीद है कि वहां से जल्‍दी ही अच्‍छी खबर मिलेगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here