वाशिंगटन: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के बाद इलाज करा रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अस्पताल से छुट्टी मिलते ही डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों से कहा है कि ‘इसके डर से उबरें. Covid-19 से कतई डरें नहीं.’ व्हाइट हाउस (White House) पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जिकल मास्क हटा कर जमकर फोटो भी खिंचवाए. जबकि व्हाइट हाउस के डॉक्टर के मुताबिक ट्रंप अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं. ट्रंप ने ट्विटर पर शेयर किए वीडियो संदेश में डॉक्टरों की तारीफ है और लोगों से न डरने की अपील की है.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 5, 2020
अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं
इससे पहले व्हाइट हाउस के चीफ मेडिकल ऑफीसर डॉ. सीन कॉनले ने कहा है कि ट्रंप की सेहत में लगातार सुधार है वो छुट्टी ले रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अभी कुछ दिनों कुछ आवश्यक एहतियात बरतने की आवश्यकता है. राष्ट्रपति ट्रंप अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं उनका व्हाइट हाउस में भी इलाज जारी रहेगा. डॉ. सीन कॉनले ने कहा है कि ट्रंप को 24 घंटे ‘मेडिकल केयर’ में रखा जाएगा.
ट्रंप जल्द उतरेंगे चुनाव प्रचार में
वहीं अस्पताल से छुट्टी पाते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है, ‘जल्द चुनाव प्रचार शुरू करूंगा. मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. कोविड-19 से डरे नहीं. इसके डर से बाहर निकलें’ ट्रंप ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हेलीकॉप्टर से उतरते दिखाए जाते हैं. तेज म्यूजिक है और वह बिना मास्क लगाए लोगों का अभिवादन कर रहे हैं.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 5, 2020
अगली डिबेट 13 अक्तूबर को
अस्पताल से ट्रंप को छुट्टी मिलते ही अगली प्रेसिडेंशियल डिबेट भी तय हो गई है. ट्रंप कैंपेन के प्रवक्ता टिम मुर्ताग के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के साथ अगली डिबेट 13 अक्तूबर को मियामी में होगी.
72 घंटे से नहीं आया बुखार
राष्ट्रपति ट्रंप की मेडिकल टीम की मेडिकल टीम के मुताबिक उन्हें सांस संबंधी कोई दिक्कत नहीं है. बीते 72 घंटे से उन्हें बुखार भी नहीं आया है. ट्रंप के खून में ऑक्सीजन स्तर भी सामान्य है.

