मध्य प्रदेश के मिली नई सरकार, डॉ. मोहन यादव सीएम, राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री बने

Dr. Mohan Yadav Is New Chief Minister of Madhya Pradesh
Dr. Mohan Yadav Is New Chief Minister of Madhya Pradesh

भोपाल। मध्य प्रदेश के डॉ. मोहन यादव के रूप में 19वां मुख्यमंत्री मिल गया है। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM की शपथ ली है। 10 मिनट के समारोह में यह शपथ विधि हुई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे MP के 19वें मुख्यमंत्री हैं। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ 10 मिनट का रहा। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को शपथ दिलाई।

Dr. Mohan Yadav New Chief Miniter of Madhya Pradesh

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए। राजभवन में CM और डिप्टी CM के साथ PM नरेंद्र मोदी ने चर्चा भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए। भोपाल लौटकर वे आज शाम 5 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की पहली बैठक लेंगे। मोहन यादव ने कहा, ‘सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा।’ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सुबह 11:30 बजे स्थिर लग्न और शुभ चौघड़िया में शपथ ली। पं. चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि सुबह 11 बजे से 12:20 बजे तक शुभ चौघड़िया रहा। इसके साथ ही 11:09 से 12:42 बजे तक स्थिर कुंभ लग्न था। यह शनि का लग्न है। शनि न्याय के देवता हैं।

Chief Minister and Deputy Chief Minister of Madhya Pradesh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here