शराबी बेटे ने 70 वर्षीय दिव्यांग माँ को जिंदा जलाया…आरोपी पुत्र गिरफ्तार

देवास जिले के आदिवासी बाहुल्य उदयनगर थाना क्षेत्र के झुलादड़ में एक शराबी बेटे को अपनी दिव्यांग माँ की डांट का इतना बुरा लगा कि उसने मक्का की कड़प डालकर उसे जिंदा जला दिया। माँ ने वहीं तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।जी हाँ, झुलादड़ के पटेल मोहल्ले में रहने वाले आरोपी पुत्र धनसिंह की मंगलवार रात को मां भीनका बाई (70) से कहासुनी हो गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि रात में माँ बड़बड़ा रही थी,इसलिए गुस्सा आ गया था। पहले उसने माँ को खटिया से नीचे पटका। फिर मक्का की सुखी कड़प डालकर उसे जिंदा जला दिया। एक पैर से दिव्यांग मां ने वहीं तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।भीनका बाई के पति व बहू की मौत हो चुकी है। वह धनसिंह व उसके बेटा- बहू के साथ रहती थी। घटना वाली रात बेटा-बहू रिश्तेदारी में गए थे।टीआई बीडी वीरा ने बताया कि आरोपी बेटे धनसिंह बारेला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।आपको बता दें कि झुलादड़ और उसके आसपास के आदिवासी क्षेत्र में शराब के अवैध विक्रय से आए दिन परिवार तबाह हो रहे हैं। कुछ दिन पहले भी झुलादड़ ग्राम में एक पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। इलाके में शराब के अवैध व्यापार से आए दिन अपराधों की संख्या बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here