मकान में घुसा डम्पर,बाल बाल बचा परिवार।

खंडवा में बायपास नही होने के कारण भारी वाहन खण्डवा नगरीय क्षेत्र से गुजरते है। ऐसे में हादसे होना आम बात है।ताजा घटनाक्रम नगर के भगतसिंह चौक का है। जहां एक कार को बचाने के चक्कर में ट्राला पलट गया । जो मकान की दीवार से जा टकराया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। यातायात भी अवरुद्ध हो गया । चूंकि इसी क्षेत्र में एक माह में यह तीसरी घटना है। जिससे क्षेत्र वासियों में गुस्सा है। कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची , जिन्होंने भीड़ हटाई ओर यातायात बहाल करने का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here