दिल्ली में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल, पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता; फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को मिलेगा फायदा

देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और पेट्रोल पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली में E85 फ्यूल लॉन्च किया गया है। इस ईंधन में 85 प्रतिशत तक इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है, जिससे यह पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल और किफायती माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, E85 फ्यूल की कीमत सामान्य पेट्रोल के मुकाबले करीब 20 रुपये प्रति लीटर कम रखी गई है। इस नए ईंधन का उपयोग केवल फ्लेक्स फ्यूल तकनीक से लैस वाहनों में किया जा सकेगा, जिन्हें विशेष रूप से उच्च इथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है।भारत में Hero MotoCorp और Maruti Suzuki अपनी फ्लेक्स फ्यूल बाइक और कारें पेश कर चुके हैं, जो E85 जैसे ईंधन पर संचालित हो सकती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि E85 फ्यूल के इस्तेमाल से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, किसानों को इथेनॉल उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे और वाहन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। सरकार आने वाले समय में देशभर में इथेनॉल आधारित ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में और कदम उठा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here