effects of using hair gel in hindi: रोज-रोज हेयर जेल लगाना पड़ सकता है महंगा, उड़ सकते हैं बाल – is it bad to use hair gel everyday read its 5 harmful side effects

NBT

हेयर स्टाइलिंग ग्रूमिंग का एक हिस्सा है। अच्छी तरह से ग्रूम्‍ड हेयर एक आदमी को और भी ज्‍यादा सुंदर बना देते हैं। यही कारण है कि आज कल के लड़के और अपनी हेयरस्टाइल पर बहुत ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं।

बालों को स्‍टाइलिश लुक देने के लिए हेयर जेल कई सालों से ट्रेंड में बना हुआ है। यह आपके बालों को कई घंटों तक एक ही स्‍टाइल में जमा कर रखता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि बालों में लगाया जाने वाला यह हेयर जेल आपके बालों के लिए कितना हानिकारक प्रभाव छोड़ता है। जी हां, इसका नियमित उपयोग बालों को सफेद बना सकता है। क्योंकि इनमें ऐसे रसायन होते हैं, जो बालों की हेल्‍थ के लिए सबसे ज्‍यादा हानिकारक माने जाते हैं। यहां जानें, हेयर जेल के कुछ साइड इफेक्‍ट…

1. बालों को डीहाइड्रेट करता है



ज्‍यादातर हेयर जेल में अल्कोहल और अन्य हानिकारक रसायन होते हैं, बालों को रूखा बनाते हैं। इसके नियमित प्रयोग से बाल टूटने लगते हैं। यह जेल स्‍कैल्‍प की नमी को सोख लेते हैं, जिससे बाल खुरदरे और बेजान हो जाते हैं। यही नहीं, यह स्‍कैल्‍प में खुजली को भी जन्म दे सकता है।



2. बालों का झड़ना

NBT



क्या आप जानते हैं कि हेयर जेल के नियमित इस्तेमाल से आपके बाल धीरे-धीरे झड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि हेयर जेल में पाया जाने वाला रासायन सीबम उत्पादन को प्रभावित करता है। जो स्‍कैल्‍प में नमी बनाए रखने के साथ ही बालों को को मजबूत बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है। सीबम उत्पादन में कमी होने के नाते सिर के बाल मजोर हो कर आसानी से गिरने लगते हैं।

Also read: बालों का झड़ना गांरटी के साथ हो जाएगा कम, अगर लगाएं विटामिन ई-कैप्‍सूल से बना Hair Mask



3. रूसी

NBT



हेयर जेल का इस्तेमाल करने से केमिकल की वजह से आपकी स्कैल्प ड्राय हो जाती है। भले ही आपके बाल ड्राय न दिखें, लेकिन उन पर बुरा असर दिखता है। ऐसी स्थिति में, ड्राय स्‍कैल्‍प परतदार हो जाती है और रूसी का कारण बनती है। इसके अलावा, इस जेल के कारण सिर पर खुजली और जलन आदि पैदा कर सकती है।

4. बाल होने लगते हैं सफेद

NBT



न केवल हमारे स्कैल्प, बल्कि हेयर जेल में मौजूद केमिकल के इस्तेमाल से बाल भी बुरी तरह प्रभावित होते हैं। इससे बाल कमजोर और पतले हो जाते हैं। इसके अलावा, बहुत ज्‍यादा जेल लगाने की वजह से बालों का रंग उड़ने लगता है और वह सफेद होना शुरू हो जाते हैं। यदि आपने सफेद बालों को कलर करवाया है, तो जेल न लगाएं।

5. दो मुंहे बालों की समस्‍या



ड्राय, डैमेज और रूखे बालों की वजह से बाल दो मुंहे होना शुरू हो जाते हैं। हेयर जैल स्कैल्प को पोषण देने में बाधा उत्पन्न करते हैं, जिसकी वजह से बाल कमजोर पड़ जाते हैं और दो मुंहे होने शुरू हो जाते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here