एक देश एक चुनाव के लिए बनी समिति, इसी सत्र में आएगा बिल

One nation one election
One nation one election



नई दिल्ली। हमारा भारत ‘ एक देश एक चुनाव’ (Ek Desh Ek Chunav) की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक कमेटी बना दी है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath kovind) को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। जल्दी ही इसका नोटिफिकेशन आ सकता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र  में एक देश एक चुनाव पर  बिल भी आ सकता है। (Parliament Session) केंद्र की बनाई कमेटी एक देश एक चुनाव के कानूनी पहलुओं पर गौर करेगी। साथ ही इसके लिए आम लोगों से भी राय लेगी। इस बीच, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा कोविंद से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। हालांकि, इस मुलाकात की वजह सामने नहीं आई है। इधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आखिर एक देश एक चुनाव की सरकार को अचानक जरूरत क्यों पड़ गई। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा- व्यक्तिगत तौर पर मैं एक देश एक चुनाव का स्वागत करता हूं। यह नया नहीं, पुराना ही आइडिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here