सीएम मोहन के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम बना वजह

भोपाल, मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के बीच, खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की रविवार को पिपरिया हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद, मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ सड़क मार्ग से पचमढ़ी हिल स्टेशन के लिए रवाना हुए।

राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके चलते रविवार को प्रदेश के 22 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके अलावा, बैतूल, धार, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, उज्जैन सहित कई जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here