कोरोना के कारण आए आर्थिक संकट को दूर करने की कोशिश की जा रही है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को रेपो रेट में 40 बेसिक प्वाइंट कटौती का ऐलान किया. अब रेपो रेट को 4.40 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दिया गया है. हालांकि, रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.