मॉनसून सत्र में समर्थकों की एंट्री पर रोक, मंत्री के साथ सिर्फ 5 लोगों को मिलेगा विधान भवन में प्रवेश

मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल के 22 जून से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र के दौरान विधान भवन में प्रवेश को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विधान परिषद के सभापति और विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर लागू की गई नई व्यवस्था के तहत मंत्रियों और विधायकों के समर्थकों की विधान भवन में एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

अब किसी भी मंत्री के साथ केवल 5 लोगों को ही विधान भवन परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। यह फैसला विधान भवन परिसर में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले सत्रों के दौरान मंत्रियों और विधायकों के समर्थकों की भारी मौजूदगी के कारण परिसर में काफी भीड़भाड़ रहती थी, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित होती थीं।

प्रशासन का मानना है कि नई गाइडलाइन से विधान भवन की सुरक्षा और कार्य संचालन में सुधार होगा तथा सत्र के दौरान अनावश्यक भीड़ पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। 22 जून से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र में इन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here