erica fernandes-shraddha arya: एरिका फर्नांडिस या श्रद्धा आर्या, Beach Wear में किसका लुक झक्कास और किसका बकवास? – erica fernandes-shraddha arya whose beach wear look is best and worst

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

टीवी की बहुओं को अक्सर आपने सूट-साड़ी, माथे पर लाल बिंदी, हाथों में चूड़ियां और मांग में सिंदूर लगाते हुए देखा होगा। हम में से ज्यादातर दर्शकों को इंडियन टीवी सीरियल्स बहुओं के ऐसे ही किरदार पसंद आते हैं। बहुओं को लाल बिंदी और सूट से लेकर साड़ी में देखना फैशन का एक नया ट्रेंड बन चुका है। खैर, ये तो रही ऑन स्क्रीन की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमेशा नाजुक और सहज मिजाज में दिखाई देने वाली ये बहुएं असल जिंदगी में किसी जलपरी से कम नहीं हैं।

जी हां, अपने दमदार अभिनय से सभी के दिलों में घर कर लेने वाली एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) और श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) को यूं तो आपने आज तक कई अवतार में देखा होगा लेकिन दोनों की बिकिनी वाली तस्वीरों ने सोशल मीडिया की गर्मी को बढ़ाया हुआ है। दोनों स्विमिंग सूट के साथ अपने फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं इनके कुछ बीच लुक्स, जिसमें से आप हमें तय करके बताएं आखिरकार कौन पड़ा किस पर भारी। ये क्या! आम लड़कियों की तरह नीता अंबानी की लाडली ईशा अंबानी ने रिपीट किए अपने कपड़े, देखें तस्वीरें

एरिका फर्नांडिस

टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एरिका फर्नांडिस के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। ऑन स्क्रीन लुक्स से ज्यादा मैडम के लोग ऑफ स्क्रीन लुक्स के दीवाने हैं, ऐसे में एरिका की ये बिकिनी वाली तस्वीर आग में घी डालने का काम कर रही है। रेत के बीचों-बीच गुलाबी बिकिनी पहने एरिका कमाल की लग रही हैं। वहीं, आप एरिका की दूसरी तस्वीर पर नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि ब्लैक बिकिनी के साथ बोल्ड आई मेकअप और सिल्वर एक्ससेरीज को उन्होंने जिस तरह पेयर किया है वो वाकई देखने लायक है। सबसे पहले आप ये तस्वीरें देखिए।

NBT

NBT

NBT

NBT

श्रद्धा आर्या

ज़ी टीवी के सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता का किरदार निभाने वाली श्रद्धा आर्या वैसे तो सूट से लेकर साड़ी में गजब की लगती हैं लेकिन मैडम के बीचवियर होश उड़ने वाले हैं। मिनिमल मेकअप के साथ इस ब्लैक ओवरफ्लो बिकिनी में श्रद्धा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। साथ ही साथ जिस तरह उन्होंने अपने लुक को ड्रेसअप किया है वो वाकई शानदार है। श्रद्धा ये बात अच्छे से जानती हैं कब-कैसे अपने लुक को हटकर बनाना है, तभी तो ऑफ़ शोल्डर ब्लाउज के साथ भी उनका बिकनी स्टाइल किसी मॉडल से कम नहीं हैं। मीरा राजपूत की ये तस्वीरें बताती हैं स्टाइलिश होने के लिए एक्ट्रेस होना जरूरी नहीं

NBT

NBT

NBT

NBT

जब आम लड़कियों की तरह नीता अंबानी की लाडली ईशा अंबानी ने रिपीट कर दिए अपने कपड़े, देखें तस्वीरेंऔर आप हमें बताएं किस लुक में ईशा आपको ज्यादा सुंदर लगीं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here