esha gupta debut at cannes film festival 2023, Cannes 2023 में ईशा गुप्ता का डेब्यू, रेड कार्पेट पर जाने से पहले स्लिट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अवतार – esha gupta looks glamorous in sequin thigh high slit dress for cannes 2023 debut

आज यानी 16 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो चुका है, जिसे लेकर बॉलीवुड फैंस बेहद ही एक्साइटेड हैं। वहीं इस साल कुछ सेलेब्स डेब्यू करने वाले हैं, जिनके ग्लैमरस लुक्स का फैंस के बेसब्री से इंतजार है। अनुष्का शर्मा, मानुषी छिल्लर, सारा अली खान और ईशा गुप्ता जैसी हसीनाएं कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू करती दिखाई देंगी। जिसमें से ईशा गुप्ता का रेड कार्पेट से पहला का एक लुक सामने आ गया है। हसीना केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन के नेतृत्व वाली टीम का हिस्सा बनकर रेड कार्पेट पर पहुंचेंगी। जिसके लिए उन्होंने भारत सरकार का धन्यवाद भी किया है। (फोटोज साभार – इंस्टाग्राम @egupta)

कान्स में डेब्यू करने के लिए ईशा गुप्ता तैयार

कान्स में डेब्यू करने के लिए ईशा गुप्ता तैयार

76वें फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है और इस साल इसका आयोजन फ्रांस के कोस्टल एरिया फ्रेंच रिवेरा में किया गया है। जहां ईशा गुप्ता भी वॉक करती हुई दिखाई देंगी। हसीना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन फोटोज में वह वाइट कलर की सीक्वन ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं। इस आउटफिट पर जिक-जैक पैटर्न में मल्टीकलर सीक्वन की पट्टी को जोड़ा गया था।

मिडी ड्रेस में फिगर किया फ्लॉन्ट

मिडी ड्रेस में फिगर किया फ्लॉन्ट

ईशा की राउंड-नेकलाइन की इस ड्रेस का पैटर्न बॉडी हगिंग था, जिसमें उनका फिगर फ्लॉन्ट होता हुआ दिख रहा था। वहीं ड्रेस में दिया गया थाई-हाई स्लिट उनके टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करने का काम कर रहा था। हसीना इस लुक में बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं। इस ड्रेस को उन्होंने फैशन ब्रैंड Missoni से पिक किया था।

स्टाइलिश सनग्लासेस ने लगाए चार चांद

स्टाइलिश सनग्लासेस ने लगाए चार चांद

हसीना ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए डार्क ग्रीन कलर का शोल्डर बैग कैरी किया था, जिसे उन्होंने लग्जरी ब्रैंड Bulgari से पिक किया था। वहीं हील्स भी ग्रीन कलर की पहनी थी, जो Gianvito Rossi ब्रैंड की थी। अपने लुक को सिंपल रखते हुए ईशा ने स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए थे। लाइट मेकअप के साथ बालों को उन्होंने स्ट्रेट में खुला छोड़ा था।

ईशा का आईकैची स्लिट गाउन

ईशा का आईकैची स्लिट गाउन

इससे पहले ईशा गुप्ता एक इवेंट के लिए इस गाउन को पहने हुए दिखाई दी थीं। जिसमें उनका एलिगेंस और ग्रेस साफ देखने को मिल रहा था। ब्लैक एंड गोल्डन ड्रेस में प्लंजिंग नेकलाइन और थाई-हाई स्लिट उनके लुक को हॉट बना रहा था। वहीं केप नेट स्लीव्स उनके इस आउटफिट को जबरदस्त लुक दे रही थी। आई-कैची इस ड्रेस के साथ हसीना ने बोल्ड आई मेकअप किया था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here