दतिया में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, हमीरपुर कंजर डेरा में 44 बल्क लीटर हाथभट्टी शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में आबकारी विभाग की टीम ने हमीरपुर कंजर डेरा में अवैध शराब के अड्डे पर कार्रवाई की है। आबकारी बिभाग की टीम ने हमीरपुर कंजर डेरा में दबिश देकर 44 बल्क लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की। मौके से लगभग 1600 किलोग्राम गुड़लाहन भी नष्ट किया है। इस कार्यवाही में 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।मौके पर जब्ती और नष्टीकरणदबिश के दौरान टीम ने 44 बल्क लीटर हाथभट्टी शराब मौके पर ही जब्त की। इसके साथ ही 8 ड्रमों में भरा लगभग 1600 किलोग्राम लाहन मौके पर नष्ट कर दिया गया। लाहन हाथभट्टी शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल है। जब्त की गई मदिरा का अनुमानित मूल्य 1,75,200 रुपये आंका गया है।5 प्रकरण दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तारआबकारी विभाग ने इस मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)ए एवं 34(1)एफ के अंतर्गत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। मौके से 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:1. पूजा पत्नी, संजीव कंजर, निवासी हमीरपुर कंजर डेरा2. तमन्ना पत्नी नीलू कंजर, निवासी हमीरपुर कंजर डेरा3. बबीता पत्नी शिवकुमार कंजर, निवासी हमीरपुर कंजर डेरा4. वीरम बाई पत्नी विनोद कंजर, निवासी हमीरपुर कंजर डेराकार्यवाही में शामिल अधिकारी-कर्मचारीइस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया, आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दिनकर, आबकारी मुख्य आरक्षक विकास पाठक तथा आरक्षक लक्ष्मीनारायण मांझी और मनीष यादव ने योगदान दिया। टीम के साथ वाहन चालकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।अभियान जारी रहेगाआबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here