पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक तस्वीर)
सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़ा करने वाले और फेक अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस सख्ती बरत रही है.
रायपुर पुलिस ने इंजीयरिंग के स्टूडेंट रवि पुजार द्वारा निशा जिंदल के नाम से फेक एकाउंट ऑपरेट कर रहा था. युवक 2009 में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था, लेकिन अब तक कोर्स पास नहीं कर पाया है. सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले में रायपुर पुलिस को बधाई दी है और ट्वीट कर लिखा- किसी भी ऐसे सख्श को बख्शा नहीं जाएगा.
No fraud will be spared. Let us reveal all those element who wish to mislead.
Good job @RaipurPoliceCG https://t.co/LYqCes5Iel
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 19, 2020
10 हजार से अधिक फॉलोवर
दरअसल पूरा मामला सोशल मीडिया में फेसबुक पर एक फर्जी आईडी एक युवती के नाम पर बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने और साथ ही गलत जानकारियां पोस्ट करने का है. पुलिस को इस बात की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर साइबर सेल और कबीर नगर पुलिस की टीम ने जांच की तब यह खुलासा हुआ कि जिस निशा जिंदल के नाम से शिकायत की गई है, उसकी पता साजी करने पर रवि पुजार नाम के युवक द्वारा उसे ऑपरेट करने की जानकारी मिली. आरोपी युवक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कई सालों से ऑपरेट कर रहा था. पुलिस ने आरोपी युवक रवि पुजार को बीते शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया था. आरोपी के अधिकांश पोस्ट में धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश होती थी. यह युवक कबीर नगर इलाके में रहता है और 2009 से इंजीनियरिंग मैं आईटी की पढ़ाई कर रहा है, लेकिन आज तक पास नहीं हुआ है. आरोपी के फेसबुक पर नामी गिरामी लोगों के साथ दोस्ती है. बल्कि 10,000 से अधिक फॉलोवर भी हैं.
ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: बस्तर में सुरक्षा बल के जवानों की ‘पैनिक फायरिंग’ में मारे जा रहे आदिवासी?
COVID-19: सड़कों पर ड्यूटी कर रहीं 7 महीने की गर्भवती पुलिस अफसर, खुद को नहीं मानतीं कोरोना वॉरियर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 19, 2020, 1:35 PM IST

