Monday, June 30, 2025
HomeUncategorizedfake and real brands: असली और नकली प्रोडक्ट्स में होता है ये...

fake and real brands: असली और नकली प्रोडक्ट्स में होता है ये फर्क, इन 5 तरीकों से करें पहचान – difference between real and fake designer items

Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

फैशन के इस दौर में हम सभी का झुकाव ज्यादातर स्टाइलिश और ब्रैंडेड चीजों की तरफ होता है। लेकिन कभी-कभार उनकी आसमान छूती कीमतों की वजह से हम उन्हें खरीद नहीं पाते। लेकिन वहीं जब ये सामान ऑनलाइन शॉपिंग में आधे से कम कीमतों पर मिलता है तो हम मन ही मन में खुश होकर सोचते हैं कि थैंक गॉड हम लूटने से बच गए। लेकिन शायद ही आप जानते हों कि असल मामले में आप बड़ी कीमत चुकाकर भी नकली प्रोडक्ट्स को अपने घर ले आए। जी हां, फैशन के मार्केट में ब्रैंड के नाम पर ठगे जाने के मौके और बढ़ जाते हैं। बड़े ब्रैंड्स के नकली प्रोडक्ट्स भी मार्केट में धड़ल्ले से बिकते हैं और ये इतनी सफाई से तैयार किए जाते हैं कि असली-नकली में फर्क समझना मुश्किल है। हालांकि आप चाहें तो ब्रैंड की कुछ खूबियां जानकर आप असली-नकली में आसानी से फर्क समझ सकती हैं।

सिलाई पर दें ध्यान

कोई भी बड़े से बड़ा ब्रैंड अपने शिल्प कौशल के लिए जाना जाता है। आप किसी सस्ते कपड़े की सिलाई ले लें और उसी के विपरीत आप एक ब्रांड वाले कपड़े को देखें। आप दोनों में साफ तौर से अंतर देख पाएगी। किसी ब्रांडेड कपड़े की सिलाई न केवल क्लीनर दिखाई देगी, बल्कि सिलाई का हर टांका बराबर लंबाई का होता है और इसके बीच की दूरी भी बराबर होती है। वहीं, इसी वास्तविक डिजाइनर उत्पाद के नकली संस्करण की तुलना में प्रति वर्ग इंच अधिक टांके होंगे। जबकि नकली उत्पाद की सिलाई ढीली-ढाली होती है इसके टांके भी अलग-अलग साइज़ के होते हैं। ऐसे में यह बताता है कि लक्जरी वस्तुओं की कीमत क्यों अधिक है, क्योंकि वे अपने माल का उत्पादन करने के लिए अधिक सामग्री का उपयोग करते हैं। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर खान ने लूई वीटॉन बैग पर खर्च किए इतने लाख, उतने में हो सकती है आपकी यूरोप ट्रिप)


NBT

लोगो (Logo)

नकली सामान को असली चीजों में तब्दील करने की एक पहचान लोगो भी थी, लेकिन बदलते वक़्त ने इसको भी नहीं छोड़ा। आज बाजारों में धड़ल्ले से बड़ी-बड़ी कंपनियों के लोगो आपको यू हीं मिल जाएंगे। इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि लोगों को लोगो की नकल करने में बहुत मजा आता है। लेकिन आप चाहें तो एक छोटी सी तरकीब से इसका पता लगा सकती हैं। आपने शायद ही कभी गौर किया हो कि ब्रांड अपने लोगो को एक दो महीने में अपडेट करता रहता है। इसके अलावा, ब्रांडों के पास अपने उत्पादों पर धातु या चमड़े से बने अलग लोगो भी होते हैं।

फैब्रिक (Fabric)



इस बात को हमेशा याद रखें, अच्छे फैब्रिक के कारण है कि आपके सामानों की कीमत ज्यादा हैं। ब्रैंड जो चमड़े के उत्पाद बनाते हैं वे वास्तविक चमड़े का स्रोत होंगे और बटन और अन्य लहजे के लिए उच्च गुणवत्ता वाली धातु का उपयोग करेंगे। दूसरी ओर, एक नकली उत्पाद बनाने वाली कंपनी अशुद्ध चमड़े का उपयोग करेगा। इसके अलावा, असली चमड़े में थोड़ा असमान संरचना होगी, साथ ही साथ उसकी चमक में भी वो मजा नहीं आएगा। जितना आपको किसी बड़े शोरूम पर देखने को मिला था। इसी के विपरीत अच्छे डिज़ाइनर वाले ऑउटफिट्स की बात ही कुछ और होगी, वहीं बाजार में मौजूद उनकी सस्ती कॉपी में वो बता नहीं आती। (ये भी पढ़ें: ना, ना, ना… तमन्ना भाटिया की इस ड्रेस को खरीदने के बारे में सोचें भी ना, जेब को लग जाएगा झटका)


NBT

स्पेलिंग्स (Spellings)



अगर आप इतनी सब वजहों के बाद भी असली और नकली सामान में फर्क नहीं कर पा रही हैं तो मोहतरमा आप फेक ब्रैंड्स के लोगों के ऊपर लिखी स्पेलिंग पर ध्यान दें। जी हां, वास्तव में कानूनी दांव-पेच से बचने के लिए नकली ब्रांड्स लोगो को थोड़ा-सा बदल देते हैं। इसलिए जब आप लोगो की जांच कर रहे हों और अंदर के लेबल को पढ़ रहे हों तो उस पर लिखी कुछ चीजों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। उदाहरण के तौर पर आप ने Adidas का कोई जूता खरीदा, तो आप इसके लोगो को देखिए असल Adidas कुछ ऐसी स्पेलिंग में होगा वहीं नकली लोगो बुना हुआ (कढ़ाई किया), प्रिंट किया या बेस पर बना हुआ दिखेगा, ये अपने लोगो का स्टिच्ड स्टिकर या इस्तेमाल करके बनाते हैं।

प्राइज (Prize)



अधिकांश ब्रैंड अपने उत्पादों को अपनी कीमतों के साथ ऑनलाइन सूचीबद्ध करते हैं। इसलिए जो कोई भी आपको बता रहा है कि “यह छूट पर है” उस पर विश्वास न करें। डिजाइनर ब्रैंड अपने उत्पादों पर 75 प्रतिशत की छूट कभी नहीं देंगे। बड़ी से बड़ी कंपनी अपने सामान पर हद से हद 50 % की छूट देती है। इसलिए यदि कोई आपको ऐसा कुछ बता रहा है तो सावधान रहें। इसके अलावा, यह देखने के लिए कि क्या ब्रांड का लोगो है इसी जांच के साथ मूल्य टैग पर भी पानी नजर फिरा लें। यदि नहीं, तो यह एक नकली प्रोडक्ट है।

लो भई, उर्वशी रौतेला ने तो अजीबो-गरीब फैशन के मामले में रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया

  • लो भई, उर्वशी रौतेला ने तो अजीबो-गरीब फैशन के मामले में रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया

    फैशन के मामले में सभी बॉलिवुड हीरोज में से सबसे ज्यादा रणवीर सिंह की चर्चा होती है। वह इसलिए क्योंकि इनका फैशन सबसे हटकर रहता है। हालांकि, लगता है उर्वशी रौतेला पर भी रणवीर का असर हो गया है, तभी तो उनका लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक देखकर लोग भी हैरान और कंफ्यूज्ड रह गए।

  • मोनोक्रोम स्टाइल में उर्वशी

    उर्वशी को जब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो वह मोनोक्रोम फैशन को फॉलो करती दिखीं। उन्होंने ऊपर से लेकर नीचे तक ऑल ब्लैक लुक चुना था। यहां तक कि उनके ग्लासेस तक ब्लैक कलर के थे।

  • कपड़े बिल्कुल नहीं कर रहे थे सूट

    वैसे तो ब्लैक ऐसा कलर होता है जिसमें सभी कपड़े अच्छे लग जाते हैं, लेकिन उर्वशी ने जो पहना वह उन पर बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा था।

  • लैटेक्स की पैंट्स ऐंड टॉप

    उर्वशी ने शाइनी लैटेक्स मटीरियल की लूज फिट पैंट्स और उसके साथ क्रॉप टॉप पहना था। पैंट्स में नीचे और वेस्ट पर इलास्टिक लगी थी तो वहीं क्रॉप टॉप में हाफ स्लीव्स और वी-नेकलाइन डिजाइन थी।

  • अच्छा नहीं बुरा लुक

    टॉप को छोड़ दिया जाए तो उर्वशी की पैंट्स की फिटिंग और चलने के दौरान पड़ने वाली सिलवटें उसे बुरा लुक दे रही थीं।

  • ग्लासेस लग रहे थे फनी

    इस पर से ऐक्ट्रेस का राउंड फ्रेम चश्मे के टाइनी ग्लासेस स्टाइलिश की जगह बेहद फनी लग रहे थे। वहीं उनके ईयररिंग्स भी ऐसे नहीं थे जिन्हें देख वाओ फीलिंग आए।

  • मेकअप ने भी बिगाड़ी बात

    ऊपर से उन्होंने जो मेकअप किया था वह भी उनकी आउटफिट के साथ रॉन्ग मैच था। उनका पिंक आईशैडो, फेक आईलैशेज, बोल्ड आई लाइनर… कुछ भी उनके लुक को बेहतर बनाता नहीं दिखा।

  • सिर्फ यही था अच्छा

    अगर इस पूरे लुक में कुछ अच्छा था तो वह थे उर्वशी के बाल जिन्हें वेवी लुक दिया गया था और उनके स्पोर्ट्स शूज जो यकीनन काफी कॉम्फी फील दे रहे होंगे। (फोटो साभार: योगेन शाह)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100