रायपुर में अस्पताल से लाइव स्ट्रीमिंग शुरू.
Positive News : छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर का कहर है, तो वहीं ?राहत देने के लिए खबर यह है कि अगर आपके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में है तो आप उसकी हालत पर घर बैठे नज़र रख सकेंगे.

यूट्यूब पर देखी जा सकती है इनडोर स्टेडियम में बने कोविड अस्पताल की लाइव स्ट्रीमिंग.
अलग-अलग एंगलों से मरीज़ों को देखकर फीडबैक लिया जा सकता है. यही नहीं, हर 10 सेकंड में अलग-अलग वार्ड के 4 फ्रेमों से मिल रही तस्वीरों को लगातार स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें : पहली बार इतनी ज़्यादा ऑक्सीजन लेकर चली ट्रेन, गुजरात से दिल्ली पहुंची एक्सप्रेस बता दें कि रायपुर में कोरोना मरीज़ों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बूढ़ातालाब स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम को कोविड-19 के अस्थायी अस्पताल में बदला गया, जिसमें ऑक्सीजन युक्त 300 बेड हैं. कोरोना के मरीज़ों के इलाज के लिए एक टीम मॉनिटरिंग कर रही है, जिसमें हैदराबाद के विशेषज्ञ भी सेवाएं दे रहे हैं.