ड्रेस में डीप वी-कट नेकलाइन डिजाइन थी, वहीं वेस्ट पर प्लीट्स स्टिच की गई थीं, जो हिना के टोन्ड कर्व्स को हाईलाइट करने में मदद करती नजर आईं। ऐक्ट्रेस ने इसके साथ लाइटवेट गोल्ड चेन पहनी थी, जिसमें फ्रंट में सिंगल स्टोन पेंडेंट था।
हिना खान को इस ड्रेस में फुल मेकअप के साथ स्पॉट किया गया, जो लुक के अनुसार थोड़ा हेवी लग रहा था। वहीं उनके बालों को आयरन कर स्ट्रेट और नीचे से वेवी लुक दिया गया था। इसे स्प्रे से परफेक्ट फिनिश दिया गया था।
हिना खान निकली थीं स्टाइलिश बनने, ट्रोलर्स ने पूछ लिया- प्रेग्नेंट हो क्या मैडम
हिना का यह लुक उनके फैन्स को काफी भाया। उन्होंने इसे ‘स्वीट’ और ‘क्यूट’ बताया। फैन्स ने तो अपने कॉमेंट्स में हिना की तारीफ करते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा काम देने की मांग भी करना शुरू कर दी, ताकि वे अपनी फेवरिट ऐक्ट्रेस को ज्यादा से ज्यादा देख सकें।


