छतरपुर में फर्जी कॉल से किसान को धमकी, टीआई के नाम पर मांगे पैसे

छतरपुर। छतरपुर जिले में फर्जी कॉल कर लोगों को धमकाने का मामला सामने आया है। बमीठा थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी किसान दीनदयाल शर्मा को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गाली-गलौज करते हुए पैसे की मांग की और थाना प्रभारी के नाम पर धमकी भी दी।

पीड़ित किसान दीनदयाल शर्मा के अनुसार आरोपी ने खुद को पुलिस से जुड़ा बताते हुए फोन पर डराने-धमकाने की कोशिश की। इस घटना के बाद किसान और उसका परिवार दहशत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

बाइट: दीनदयाल शर्मा – पीड़ित किसान

बाइट: अरुण सोनी – सीएसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here