Farmers sought Written permission from Delhi Police for Republic Day Tractor Parade – गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड के लिए अन्नदाताओं ने पुलिस से मांगी लिखित अनुमति, किसान नेताओं के बीच 3 बॉर्डरों पर सहमति

बताया जा रहा है कि किसान नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जिन रूटों की मीटिंग में बात हुई थी वही रूट इस पत्र में भी हैं. अभी पुलिस ने परमिशन नहीं दी है. पुलिस मीटिंग के बाद तय करेगी क्या करना है. उधर, किसान रूटों को पहले खुद देखने जाएंगे.

किसान नेताओं के बीच 26 जनवरी को की जाने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर 3 बार्डरों पर सहमति 

नंबर 1 सिंघु बॉर्डरः– सिंघू बार्डर से ट्रैक्टर परेड चलेगी, जो संजय गांधी ट्रांसपोर्ट, कंझावला, बवाना, औचन्दी बॉर्डर होते हुए हरियाणा में चली जाएगी. 

नंबर 2 टिकरी बॉर्डरः- टिकरी बार्डर से ट्रैक्टर परेड नागलोई, नजफगढ, ढांसा, बादली होते हुए केएमपी पर चली जाएगी. 

नंबर 3 गाजीपुर यूपी गेटः- गाजीपुर युपी गेट से ट्रैक्टर परेड अप्सरा बार्डर गाजियाबाद होते हुए दुहाई युपी में चली जाएगी. बाकी शांहजहांपुर व पलवल से ट्रैक्टर परेड के बारे आज किसान नेता बताएंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंजाब किसान संघर्ष समिति के सतनाम सिंह पन्नू ने कहा, “गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर रैली के लिए कई किसान दिल्ली आ रहे हैं. हम दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर रैली निकालेंगे, दिल्ली पुलिस इसके लिए अनुमति दे अथवा नहीं.”

READ ALSO: किसानों का रिपब्लिक डे पर 100 किलोमीटर ट्रैक्टर रैली निकालने का प्लान, दिल्ली पुलिस झुकी

Newsbeep

बता दें कि किसानों की शनिवार को दिल्ली और एनसीआर पुलिस के साथ मीटिंग हुई थी. बैठक के बाद एक किसान नेता ने दावा किया कि पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर रैली निकालने की बात मान ली है. किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि अब हम दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे. पुलिस अब हमें नहीं रोकेगी. उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग पांच रूटों से अपनी परेड निकालेंगे. परेड शांतिपूर्वक होगी.

वीडियो: रैली के लिए टिकरी बॉर्डर पर जुटेंगे 2.5 लाख ट्रैक्टर

  




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here