किसानों की जल्द से जल्द दी जाएगी मुआवजा राशि, बीमा का क्लेम भी मिलेगा : शिवराज सिंह चौहान


भोपाल, ब्यूरो। मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के प्रति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशीलता दिखाई है। किसानों को तत्काल राहत देने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह सीएम हाउस में बैठक बुलाई। इसमें असमय बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को हुई नुकसानी की पाई—पाई सरकार देगी। जल्दी ही सर्वे किया जायेगा और किसानों के खातों में राहत राशि डाली जाएगी। बीमा की राशि भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में सीएस, पीएस रिवेन्यू, पीएस एग्रीकल्चर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here