इंदौर के पत्थरबाज बाप-बेटे ने कैदियों समेत 20 को बांटा कोरोना

पुलिस पर हमले के आरोप में जेल में थे दोनों आरोपी

इंदौर। पिछले दिनों इंदौर में ड्यूटी पर तैनात पुलिकर्मियों पर हमला करने वाले लोगों में शामिल बाप-बेटे की जोड़ी ने अब तक 20 लोगों को कोरोना संक्रमित कर दिया।
नासिर इंदौर की जेल में है तो जावेद को जबलपुर जेल भेजा गया था। वहां उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज में जावेद को भर्ती किया गया था। जावेद पिछले दिनों जबलपुर अस्पताल से फरार हो गया था। उसे नरसिंहपुर पुलिस ने रायसेन की सीमा के पास पकड़ा था।

सम्बंधित खबर: जबलपुर से भागे कोरोना मरीज ने चुराई बाइक

जावेद से जबलपुर जेल तो नासिर से इंदौर जेल के 17 कैदी और 3 कर्मी अभी तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here