अपनी नई फिल्म के प्रमोशन को लेकर इंदौर पहुंचे फिल्म अभिनेता राजकुमार राव

फिल्म अभियंता राजकुमार राव अपनी नई फिल्म के प्रमोशन करने के लिए इंदौर पहुंचे, वही फिल्म अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत ,इस फिल्म का प्रमोशन करने अभिनेता राजकुमार राव इंदौर आए इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने बताया  की यह एक दृष्टिबाधित व्यक्ति की यात्रा को दर्शाता है, बल्कि उसके अनूठे चरित्र और बुद्धिमत्ता की कहानी भी दिखाता है और कैसे वह अपनी विकलांगता को कमजोरी नहीं बल्कि अपनी ताकत बनाता है। वही यह फिल्म तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित, “श्रीकांत” निश्चितरूप से एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव होगा, जो दर्शकों को एक सच्चे नायक के असाधारण जीवन की एक अभिन्न झलक पेश करेगा। राजकुमार राव के साथ, फिल्म में ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक ने कहानी में अपना अनूठा योगदान दिया है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा  , टी-सीरीज़ फ़िल्म्स और चाक एन चीज़ फ़िल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी की फिल्म ‘ श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने ‘ को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित यह फिल्म अक्षय तृतीया के अवसर पर यानी कि 10 मई 2024 को देशभर में रिलीज होगी।

बाइट – राजकुमार राव , फिल्म अभिनेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here